फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना ने छीनी चार और लोगों की जिंदगी

विज्ञापन
विज्ञापन
ज्ञानपुर। जिले मेें कोरोना संक्रमण की रफ्तार घट-बढ़ रही है। बुधवार को कोरोना से चार लोगों की मौत हो गई। अब तक कुल 111 संक्रमित मरीजों की मौत हो चुकी है। वहीं 52 नए संक्रमित मरीज मिले हैं। कुल संक्रमितों की संख्या 6756 हो गई है जबकि 81 संक्रमित मरीज कोरोना से जंग जीतकर घर लौट चुके हैं। संक्रमित मरीजों की संख्या 5838 हो गई है। जबकि एक्टिव केस की संख्या घटकर 792 हो गई है।
विज्ञापन

बुधवार को नए मिले संक्रमितों में औराई में एक, जेठपुर में एक, माधोसिंह में एक, डीघ में एक, कलीजरा में एक, मैनपुर में एक, केसवपुर में एक, ज्ञानपुर में एक, सरपतहां में दो, रजपुरा में एक समेत अन्य क्षेत्रों में संक्रमित मरीज मिले है। सीएमओ डॉ. लक्ष्मी सिंह ने कहा कि संक्रमितों को होम आइसोलेशन में रखकर जरूरी सुविधाएं दी जा रही है। सीएमओ ने बताया कि चार संक्रमित मरीजों की इलाज के दौरान मौत हो गई। लोगों से अपील की है कि मॉस्क लगाएं व दो गज की शारीरिक दूरी का पालन करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें