फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

11 बांग्लादेशियों की समेत 14 की कोरोना रिपोर्ट निगेटिव

विज्ञापन
विज्ञापन
11 बांग्लादेशियों की समेत 14 की कोरोना रिपोर्ट निगेटिव
विज्ञापन

ज्ञानपुर। दिल्ली में निजामुद्दीन के धार्मिक जलसे में शामिल होकर लौटे 11 बांग्लादेशियों समेत 14 की कोरोना जांच की रिपोर्ट निगेटिव आई है। इससे भदोही के लोगों ने राहत की सांस ली। जलसे में शामिल होने के बाद सभी मरकजी कमेटी के गेस्ट हाउस में ठहरे हुए थे। इस मामले में कई लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज हो चुका है।
कोरोना वायरस के बढ़ते संक्रमण को लेकर सरकार गंभीर है। तब्लीगी जमात की ओर से दिल्ली में आयोजित कार्यक्रम में देश के कई प्रांतों से उलमा आदि पहुंचे थे। उसी जलसे में शामिल होकर भदोही में बांग्लादेशी आए थे। दो दिन पूर्व भदोही के एक गेस्ट हाउस में 11 बांग्लादेशियों की बरामदगी के बाद पुलिस और प्रशासन के कान खड़े हो गए थे। प्रशासन को आशंका थी कि कहीं वे कोरोना से संक्रमित हुए तो कई लोगों की मुश्किलें बढ़ जातीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग की ओर से 11 बांग्लादेशियों, दो पश्चिम बंगाल तथा एक असम निवासी व्यक्ति का नमूना जांच के लिए बीएचयू लैब भेजा गया था। बृहस्पतिवार को निगेटिव रिपोर्ट आई तो प्रशासन को राहत मिली। पुलिस अधीक्षक रामबदन सिंह ने कहा कि जांच रिपोर्ट निगेटिव आना राहत भरी खबर है। बताते चलें कि 11 बांग्लादेशी 24 फरवरी को बांग्लादेश से चले थे। 27 फरवरी को दिल्ली पहुंचे। तीन मार्च तक दिल्ली मरकज के जलसे में रहे। चार मार्च को मंडुआडीह एक्सप्रेस से ज्ञानपुर रोड स्टेशन पहुंचे। उसी दिन कार से भदोही जमात में शामिल होने के लिए आए। उन सभी के पास टूरिस्ट वीजा है। भदोही शहर के काजीपुर मोहल्ले में स्थित गेस्ट हाउस के एक कमरे में होने की जानकारी मिलने के बाद पुलिस ने मंगलवार को दरवाजा खुलवाकर इन लोगों की जांच कराई थी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें