फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

170 लोगों की हुई थर्मल स्क्रीनिंग, 76 को किया गया क्वारंटीन

विज्ञापन
जिला अस्पताल ज्ञानपुर में परदेश से आए युवक की स्क्रीनिंग करते चिकित्सक। - फोटो : BHADOHI
विज्ञापन
ज्ञानपुर। जिले में विभिन्न प्रांत और महानगरों से आने वाले लोगों की स्क्रीनिंग प्रशासन एवं स्वास्थ्य विभाग की ओर से लगातार की जा रही है। बृहस्पतिवार को जिला अस्पताल और जिला पंचायत बालिका इंटर कॉलेज गोपीगंज में कुल 170 लोगों की स्क्रीनिंग हुई।
विज्ञापन

महाराजा चेतसिंह जिला चिकित्सालय में 94 लोगों की थर्मल स्क्रीनिंग हुई। इसमें स्वधार गृह में दूसरे जिल से आई एक महिला भी शामिल रही। डॉ. अशोक पराशर ने बताया कि स्क्रीनिंग के बाद सभी को 14 दिनों तक घर से बाहर न निकलने की हिदायत दी गई। जिला पंचायत बालिका इंटर कॉलेज में कुल 76 लोगों की स्क्रीनिंग हुई। इसमें सात दूसरे जिले के शामिल रहे, शेष को वहीं पर क्वारंटीन किया गया। इस मौके पर अमरेश पांडे, अनिल कुमार श्रीवास्तव, विश्वेंद्र सिंह, रमाशंकर लाल, केके मौर्य, संदीप पाल, डॉक्टर लवकुश राठौर, सुरेखा राज आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें