फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना संक्रमित मां शिशु को करा सकती है स्तनपान

विज्ञापन
विज्ञापन
ज्ञानपुर। कोरोना संक्रमण के दूसरी लहर पहले लहर से ज्यादा खतरनाक साबित हो रही है । इसमें बच्चों से लेकर बुजुर्ग तक चपेट में आ रहें हैं। वहीं संक्रमित मरीजों की मौत का सिलसिला भी थम नहीं रहा है इससे लोगों में भय व्याप्त है। वहीं बढ़ते संक्रमण के बीच कोरोना पॉजिटव धात्री माताएं असमंजस्य में है कि संक्रमित होने के बाद शिशुओं को स्तनपान उचित होगा या नहीं । इस संबंध में गोपीगंज सीएचसी में तैनात महिला चिकित्सक डॉ. राजवीर कौर का कहना है कि कोरोना संक्रमित धात्री माताओं को स्तनपान कराने से शिशु में संक्रमण का कोई भी खतरा नहीं है। बशर्ते स्तन पान कराते समय कोविड प्रोटोकाल का पूरी तरह से पालन किया जाए। मां के दूध से बच्चे के कोविड पॉजिटव होने की आशंका कम रहती है। बच्चा कुपोषण और दूसरी अन्य बीमारियों के साथ ही हाइपोथर्मिया का शिकार हो सकता है।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि अगर मां को बुखार खांसी या सांस लेने में तकलीफ जैसे लक्षण है तो वह तुरंत डॉक्टर से संम्पर्क करें। जब भी बच्चे के संम्पर्क में आयें तो मास्क अवश्य पहनें। छींकते और खांसते समय अपने मुंह को रूमाल या टिशु पेपर से ढकें। विश्व स्वास्थ्य संगठन के अनुसार यदि मां कोविड -19 से संक्रमित है या उसकी संभावना है, तब भी मां स्तनपान करा सकती है। यदि बच्चा बीमार है और वह कोविड -19 से संक्रमित है और यदि वह दूध पी पा रहा हो तो मां अवश्य शिशु को स्तनपान कराएं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें