फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अनियंत्रित ट्रैक्टर बीच गंगा में गिरा,तैर कर बचा चालक

विज्ञापन
विज्ञापन
लालानगर। गोपीगंज कोतवाली अंतर्गत रामपुर घाट पर बने पीपा पुल के मध्य मंगलवार की रात अनियंत्रित होकर ट्रैक्टर चालक ट्राली समेत गंगा में गिर गया। तैर कर किसी तरह चालक दीपक तिवारी जान बचाने में सफल रहा। जानकारी पर पुलिस ने घटना स्थल का निरीक्षण कर उच्चाधिकारियों को सूचना दी। सुबह पुल पर जुटे ग्रामीणों ने भी ट्रैक्टर की खोजबीन की लेकिन कोई पता नहीं चल सका। लगभग 12 घंटे बाद ट्रैक्टर और ट्राली का पता गहरे पानी में लगने पर गोताखोर रस्सी बांध कर भारी क्रेन आने का इंतजार कर रहे हैं। तैर कर जान बचाने वाले चालक दीपक तिवारी ने बताया कि गुदरीपुर निवासी ददन तिवारी का ट्रैक्टर चलाता हूं जिसे लेकर रात में गंगा पार से बालू लादने जा रहा था। पुल के मध्य पहुंचने पर ट्रैक्टर अनियंत्रित हो गया और ट्राली समेत गंगा में गिर गया। प्रभारी निरीक्षक गोपीगंज केके सिंह ने कहा कि मामला संज्ञान में आने पर जांच की गई लेकिन ट्रैक्टर के गहरे पानी में होने के चलते निकलवाया नहीं जा सका है। ट्रैक्टर मालिक को भारी क्रेन मंगाकर पानी से निकलवाने की हिदायत दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें