फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना कर्फ्यू: पांचवें दिन भी बाजारों में सन्नाटा

विज्ञापन
विज्ञापन
ज्ञानपुर। वैश्विक महामारी कोरोना संक्रमण को रोकने के लिए शासन की ओर से लागू कोरोना कर्फ्यू के पांचवें दिन बुधवार को भी दुकानों के शटर नहीं उठे। इससे शहर से लेकर गांव के बाजारों में सन्नाटा पसरा रहा। मेडिकल, चिकित्सालय की ही दुकानें खुली रहीं। हालांकि गोपीगंज में कई दुकानदारों ने नियमों का उल्लंघन कर दुकानों को खेले रखा।
विज्ञापन

कोरोना संक्रमण की चेन तोड़ने के लिए शासन स्तर से शनिवार और रविवार को कोरोना कर्फ्यू लगाया गया था। जिसे बाद में तीन दिन, पांच दिन और अब 10 मई तक बढ़ा दिया गया। पांचवें दिन बुधवार को भी दुकानें बंद रहीं। मेेडिकल और चिकित्सालय को छोड़कर अन्य दुकानों के शटर ज्ञानपुर समेत आसपास के बाजारों में नहीं उठे। गुपचुप तरीके से दुकानदारों ने लोगों को जरूरी सामान पहुंचाए। कोरोना कर्फ्यू के कारण ज्ञानपुर, पुरानी बाजार, भदोही, दुर्गागंज, पाली, सुरियावां, जंगीगंज, सुभाष नगर, ऊंज, कुरमैचा, नवधन वहिदा नगर, माधोसिंह, जयरामपुर, घोसिया, उगापुर, कठारी, सहसेपुर सहित अन्य बाजारों में सन्नाटा रहा। वहीं गोपीगंज नगर में कई जगह पर दुकानें खुली रहीं। पुलिस भी जानते हुए भी अनजान बनी रही। राजमार्ग पर चार पहिया वाहनों के बसों का आवागमन सुचारु रूप से जारी रहा । जबकि बाजारों में इक्का दुक्का लोग ही बाइक से दवा या फिर अन्य किसी महत्वपूर्ण कार्य से निकलते दिखे। वाहनों का आवागमन बंद होने से राहगीरों को अपने अपने गंतव्य तक जाने के लिए मुश्किलों का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें