फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना संकट: जुताई-बुआई कराएगी सरकार

विज्ञापन
विज्ञापन
ज्ञानपुर। कोरोना संकट के बीच किसानों को बड़ी राहत मिली है। तीन एकड़ से कम जमीन वाले किसानों की जुताई-बुवाई का काम प्रदेश सरकार कराएगी। एक मैसेज और फोन करने के बाद अधिग्रहित दो कंपनी के ट्रैक्टर आपके खेत में पहुंच जाएंगे। जिसका खर्च सरकार ट्रैक्टर मालिकों के खाते में भेजेगी।
विज्ञापन

कोरोना वायरस के बढ़ते प्रकोप के बीच तीन मई तक देश लॉकडाउन है। इससे घरों में लोगों के कैद होने से आय का जरिया बंद हो चुका है। इसके चलते किसान खेतों की फसल की कटाई और बुवाई की तैयारी नहीं कर पा रहे हैं। इस तरह से किसानों को दोहरी मार का सामना करना पड़ा रहा है। सूबे के लघु और सीमांत किसानों को राहत देने के लिए योगी सरकार ने ट्रैक्टरों से मुफ्त में खेतों की जुताई और बुवाई कराने का निर्णय लिया है। इसके पहले चरण में भदोही समेत 16 जिले शामिल हैं। शासन की ओर से आयशर और मैसी ट्रैक्टर कंपनी से करार किया है। इसका भुगतान कृषि विभाग के माध्यम से ट्रैक्टर मलिक के बैंक खाते में किया जाएगा। जिला उप कृषि निदेशक अरविंद सिंह ने कहा कि किसान कॉल सेंटर 18002084242 से संपर्क करने के साथ ही मोबाइल नंबर 7065311117 पर मैसेज भेजेंगे। उसके बाद ट्रैक्टर उनके खेत में पहुंच जाएगा। किसान अपने ऑर्डर जेफार्म सर्विसेज मोबाइल ऐप और टोल-फ्री हेल्पलाइन 1800-208-4242 पर बुक कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें