फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhadohi News: पत्नी से विवाद के बाद संविदा स्वास्थ्यकर्मी ने फंदे पर लटककर दी जान

विज्ञापन
मृतक अजय मौर्या उर्फ कट्टू। फाइल फोटो
विज्ञापन
मोढ़। सुरियावां कोतवाली के विष्णुपुर बहरैचा गांव में सीएचसी में तैनात स्वास्थ्य कर्मी ने पत्नी से विवाद के बाद फंदे पर झूलकर आत्महत्या कर ली। बुधवार की देर रात उसका पत्नी से विवाद हो गया। जिससे गुस्से में आकर वह कमरे में जाकर साड़ी के सहारे फंदा बनाकर जान दे दी।विष्णुपुर बहरैचा गांव निवासी अजय मौर्या (45) सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में संविदाकर्मी तैनात था। वह अस्पताल में टीबी मरीजों के बलगम की जांच करता था। बताया जा रहा है कि शराब पीने पर अक्सर पत्नी से विवाद होता था। बुधवार की रात भी वह शराब के नशे में घर पहुंचा था।
विज्ञापन

जहां उसका उसकी पत्नी के साथ विवाद हुआ। जिसके बाद वह गुस्से में आकर घर के एक कमरे में चला गया और दरवाजा अंदर से बंद कर लिया। इधर परिजनों ने सोचा कि वह गुस्से में अंदर गया है, थोड़ी देर में खुद ही बाहर आ जाएंगे। बृहस्पतिवार की अल सुबह उनके छोटे बेटे को दोस्तों के साथ विंध्याचल धाम जाना था। जिसके लिए वह कमरे में पैसा लेने के लिए गया।
दरवाजा अंदर से बंद होने पर वह उसे चम्मच की मदद से बाहर से ही खोल लिया। दरवाजा खुलते ही अंदर का नजारा देख वह दंग रह गया। फंदे पर उसके पिता साड़ी के सहारे लटक रहे थे। उसने शोर मचाया तो परिवार के अन्य सदस्य भी पहुंचे। लोगों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। प्रभारी निरीक्षक अश्वनी कुमार त्रिपाठी ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें