फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वाराणसी-प्रयागराज हाईवे पर हादसा: धू-धू कर जला कंटेनर, चालक और खलासी ने कूदकर बचाई जान

Sat, 15 Nov 2025 05:04 PM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, भदोही।

सार

Bhadohi News: वाराणसी-प्रयागराज सिक्सलेन पर बाबूसराय बाजार में शनिवार को अचानक कंटेनर के केबिन में चिंगारी उठने के बाद आग लग गई। इस बीच चालक और खलासी ने कूदकर जान बचाई। 
विज्ञापन
कंटेनर में लगी आग - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

वाराणसी-प्रयागराज सिक्सलेन के बाबूसराय बाजार में शनिवार को शॉर्ट सर्किट से एक कंटेनर में आग लग गई। देखते ही देखते पूरा कंटेनर धू-धूकर जल गया। इससे क्षेत्र में खलबली मच गई। चालक जयकरण और खलासी शिवकरण निवासी थरियांव ने कूदकर जान बचाई। 

विज्ञापन


ग्रामीणों ने सबमर्सिबल पंप आदि से आग को बुझाने का प्रयास किया। करीब आधे घंटे बाद पहुंची फायर बिग्रेड की टीम ने आग को बुझाया, लेकिन तब तक कंटेनर पूरी तरह जल चुका था। कंटेनर वाराणसी से सूरत जा रहा था। चालक ने बताया कि केबिन से अचानक चिंगारी निकली और देखते ही देखते कंटेनर जलने लगा।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें