फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhadohi News: उपभोक्ता आयोग की खबर, भाई को वैधानिक गार्जियन न मानने की दलील खारिज, देना होगा क्लेम

Mon, 12 May 2025 07:30 PM IST
नितीश कुमार पांडेय अमर उजाला नेटवर्क, भदोही

सार

मृतक के भाई को वैधानिक गार्जियन न मानने की दलील खारिज करते हुए उपभोक्ता आयोग ने दो माह के अंदर 88360 रुपये बीमा क्लेम देने का आदेश दिया। 
 
विज्ञापन
जिला उपभोक्ता आयोग का बोर्ड - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मृतक के भाई को वैधानिक गार्जियन न मानने की दलील खारिज कर जिला उपभोक्ता आयोग ने बीमा कंपनी को दो माह के अंदर पीड़ित को बीमा क्लेम देने का आदेश दिया। आयोग ने बीमा कंपनी आईसीआईसीआई, लोम्बार्ड जनरल इंश्योरेंस कंपनी को निर्देशित किया कि उपभोक्ता का वाहन रिपेयरिंग का 88360 रुपये छह फीसदी वार्षिक ब्याज के साथ भुगतान करें।

विज्ञापन


चेताया कि दो माह में भुगतान न करने पर क्लेम को नौ फीसदी वार्षिक ब्याज से देना होगा। उपभोक्ता आयोग के रीडर स्वतंत्र रावत ने बताया कि औराई कोतवाली के परषोत्तमपुर निवासी सत्य प्रकाश यादव के भाई विकास चन्द्र यादव ने बोलेरो पिकप ली थी। जिसका उन्होंने आईसीआईसीआई लोम्बार्ड जनरल इंश्योरेंस कंपनी, लखनऊ से बीमा भी कराया था।

उन्होंने बीमा कंपनी को 21019 रुपये प्रीमियम भी अदा किया था। बताया कि 23 मार्च, 2023 को विकास दोपहर डेढ़ बजे के करीब औराई से वाराणसी जा रहे थे। इस बीच राजातालाब फ्लाईओवर पर इनके वाहन का एक्सल टूट गया और वाहन दुर्घटनाग्रस्त हो गई। घटना में घायल विकास की मौत हो गई थी। वहीं वाहन भी बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया।
विज्ञापन


वाहन के मरम्मत को 90 हजार रुपये मरम्मत संभावित था। जिसके बाद उपभोक्ता ने बीमा क्लेम दाखिल किया। जिसमें बीमा कंपनी ने यह कहकर खारिज कर दिया कि सत्यप्रकाश, मृतक विकास के वैधानिक गार्जियन नहीं है। इस पर सुनवाई करते की।

उपभोक्ता आयोग के चेयरमैन संजय कुमार डे, दीप्ति श्रीवास्तव व विजय बहादुर सिंह ने बीमा कंपनी के दलील को खारिज करते हुए दो माह के भीतर वाहन की मरम्मत में खर्च हुए 88360 रुपये निर्णय की तिथि तक छह फीसदी ब्याज के साथ देने का आदेश दिया। चेताया कि दो माह में भुगतान न करने की दशा में बीमा क्लेम की धनराशि नौ प्रतिशत वार्षिक ब्याज की दर से भुगतान करना होगा।
विज्ञापन

 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें