फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhadohi News: सेमराध-गौरा पीपा पुल का निर्माण पूरा, 18 से होगा आवागमन

विज्ञापन
सेमराध में गंगा पर पीपा पुल का तेजी के साथ हो रहा निर्माण। संवाद
विज्ञापन
जंगीगंज। काशी-प्रयाग और विंध्य क्षेत्र के मध्य सेमराध गंगा घाट पर बने पीपा पुल से 18 जनवरी से आवागमन शुरू होगा। गौरा-सेमराध घाट पर बनने वाला पीपा पुल का निर्माण पूरा हो गया है। इससे मिर्जापुर क्षेत्र से सेमराध सीधे जुड़ जाएगा। इससे 50 से अधिक गांव के लोगों को लाभ मिलेगा।
विज्ञापन

मौनी अमावस्या पर मिर्जापुर जिले के दुगौली, परमानपुर, कोठरा, गौरा, मिश्रपुर समेत कई गांवों के लोग पहली बार पीपा पुल से होकर कल्पवास स्थल पहुंचेंगे। जिले में 46 किमी से अधिक गंगा की लंबाई है। जिले में सेमराध के पहले रामपुर, सीतामढ़ी और धनतुलसी में पीपा पुल का निर्माण होता था, लेकिन इस साल इसमें सेमराध गंगा घाट का नाम जुड़ गया। सेमराध-गौरा पीपापुल का निर्माण लोक निर्माण विभाग मिर्जापुर की ओर से कराया गया है। पीपा पुल के निर्माण में 107 पीपे लगाए गए हैं। इसमें करीब सौ मजदूर एक महीने से अधिक समय से काम में जुटे हैं। पुरवा निवासी पंचम यादव ने बताया कि सेमराध में पीपा पुल से भदोही और मिर्जापुर के लोगों का सामाजिक, आर्थिक और भौगोलिक विकास भी होगा। सेमराध मंदिर और कल्पवास मेले को भी इसका लाभ मिलेगा। नगरदह निवासी पृथ्वीराज सिंह ने पीपा पुल को क्षेत्र के विकास के लिए बहुत ही सराहनीय बताया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें