फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhadohi News: 12 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से चली हवा, सूर्यास्त के बाद बढ़ी गलन

विज्ञापन
सुबह के समय निकल रहे भगवान भाष्कर। संवाद - फोटो : 1
विज्ञापन
ज्ञानपुर। जनपद में इन दिनों दोहरे मौसम का प्रभाव देखने को मिल रहा है। दिन-रात के तापमान में 16 डिग्री सेल्सियस का अंतर है। शाम तीन बजे के बाद 12 किलोमीटर प्रतिघंटे की रफ्तार से पछुआ हवा चली। इस कारण सूर्यास्त के बाद गलन बढ़ गई। कृषि विज्ञान केंद्र बेजवां के मौसम विशेषज्ञ सर्वेश बरनवाल ने बताया कि बृहस्पतिवार को अधिकतम तापमान 23 डिग्री, न्यूनतम तापमान 6.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। धूप अच्छी होने के कारण दिन और रात के तापमान में ज्यादा अंतर देखने को मिल रहा है। आने वाले दिनों में पछुआ हवा के प्रभाव से दिन के तापमान में गिरावट देखने को मिलने की संभावना है।
विज्ञापन

जिले में बीते सात दिन से मौसम साफ बना है। कोहरे का असर अब बिल्कुल नहीं है। सर्द हवाओं के कारण सिर्फ सुबह-शाम की गलन रह गई है। बृहस्पतिवार को दिन की शुरूआत साफ मौसम से हुई। सुबह ही धूप भी खिल गई। दिन चढ़ने के साथ धूप और चटख हो गई। शाम तीन बजे के बाद अचानक तापमान में गिरावट होने लगी। इससे रात में ठंड का ज्यादा अहसास हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें