फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhadohi News: रामपुर-जोपा घाट पर डबल लेन पक्का पुल का निर्माण शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन
गोपीगंज। रामपुर-जोपा घाट पर डबल लेन पक्का पुल का निर्माण बृहस्पतिवार को शुरू कर दिया गया। कार्यदायी संस्था के कर्मचारी स्वायल (मृदा परीक्षण) टेस्ट के लिए बोरिंग कर नमूनाे संग्रहित कर रहे हंै।
विज्ञापन

बीते माह पुल निर्माण के लिए चयनित मार्ग को बदलने के लिए नए स्थान के सर्वे को लेकर पेच फंस गया था। इसके बाद दोबारा सर्वे कराया गया। इसमें सबसे उपयुक्त ब्रह्म बाबा मंदिर बीना व ज्ञानानंद चतुर्मुखी घाट के मध्य बिहरोजपुर पाया गया। जहां अब काम शुरू कर दिया गया है।
रामपुर घाट पर बने पीपा पुल से लोग गंगा नदी पार करते हैं। पीपा पुल से भदोही, वाराणसी, प्रयागराज और आस-पास के जिलों में आवागमन होता है। हर साल मानसून सीजन के पहले इसे खोल दिया जाता है। काफी समय से रामपुर घाट का पक्का पुल की मांग की जा रही थी। पक्का पुल बन जाने से सोनभद्र और मध्य प्रदेश के रीवा जनपद और लखनऊ, कानपुर और दिल्ली से आवागमन आसान होगा। रामपुर घाट पर पक्का पुल के निर्माण के लिए कैबिनेट ने कार्यदायी संस्था उत्तर प्रदेश सेतु निर्माण निगम के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है। रामपुर में गंगा पर 1440 मीटर लंबा और साढ़े 10 मीटर चौड़ा पुल बनना है।
विज्ञापन

रामपुर घाट पर 339.70 करोड़ से प्रस्तावित इस पक्के पुल की स्वीकृति के बाद शासन ने 118.89 करोड़ की पहली किस्त भी जारी कर दी है।
मिर्जापुर में बभनी से लेकर भदोही में बिहरोजपुर तक पुल निर्माण के लिए स्थल का चयन कर काम शुरु कर दिया गया है। हरियाणा की एक कार्यदायी संस्था से यह कार्य कराया जाना है।
काम शुरू होने से पहले अक्तूबर में रास्ता बदले जाने को लेकर पेच फंस गया था। इसे लेकर नये स्थान के सर्वे की मांग की गई थी। पुल बनने के स्थान का चयन होते ही अब पुल के निर्माण कार्य शुरु हो गई है।
सेतु निगम के प्रबंधक आरएस उपाध्याय ने बताया कि रामपुर घाट पर पक्का पुल निर्माण का काम शुरु हो गया है। पुल निर्माण तीन वर्ष में पूरा कर लिया जाएगा। सर्व समाज जनहित पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष विभूति नारायण सिंह पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ निर्माण स्थल पर पहुंच कर कार्य का अवलोकन कर जानकारी ली।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें