वहिदानगर। पूर्वाेत्तर रेलवे के राजापुर मैलोना के पास बृहस्पतिवार शाम करीब छह बजे ट्रेन से कटकर सिपाही लाल गौतम (35) पुत्र सदानंद गौतम की मौत हो गई। घटना से परिवार का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पिता सदानंद गौतम ने बताया कि बेटे सिपाही लाल को कान से कम सुनाई देता था। वह शाम को छह बजे रेलवे लाइन के किनारे से होकर शौच करने जा रहा था कि उसी दौरान वाराणसी से प्रयागराज की ओर जा रही ट्रेन की चपेट में गया। मृतक सिपाही लाल को एक बेटा और एक बेटी है। पारिवारिक की आर्थिक स्थिति ठीक न होने से परिजनों को बच्चों के भरण पोषण की चिंता सताने लगी है। संवाद