फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संयुक्त जिला चिकित्सालय में तैनात होंगे 129 स्टॉफ

Mon, 11 Apr 2016 01:36 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला ,भदोही
विज्ञापन
विज्ञापन
 जनपद सृजन के दो दशक बाद कालीन नगरी को नसीब होने जा रहे संयुक्त जिला चिकित्सालय में तैनाती के लिए 129 पदों का सृजन किया गया है। संयुक्त जिला चिकित्सालय में नवसृजित पदों पर तैनाती के लिए शासन ने भी स्वास्थ्य महकमे के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है। लगभग अंतिम चरण में पहुंच चुके जिला चिकित्सालय के निर्माण कार्य पूर्ण होने तक नवसृजित पदों पर नियुक्ति हो जाएगी। सब कुछ ठीक रहा तो हैंडओवर होते ही जिला चिकित्सालय का संचालन शुरू हो जाएगा। लंबे समय से जिला चिकित्सालय न होने की समस्या खत्म हो जाएगी। 
विज्ञापन

 भदोही जनपद के अस्तित्व में आते ही जिला अस्पताल की जरूरत हुई, तो महराजा चेतसिंह राजकीय चिकित्सालय को प्रभारी जिला अस्पताल का दर्जा दे दिया गया। नए जिला चिकित्सालय का सृजन होने तक एमसीएच से ही जिला चिकित्सालय का काम चल रहा है। नौ साल के लंबे इंतजार के बाद सरपतहां में जिला मुख्यालय के सामने संयुक्त जिला चिकित्सालय का निर्माण करीब पूर्ण होने के कगार पर पहुंच गया है। शासन का दबाव बढ़ने पर कार्यदायी संस्था निर्माण में जुटी है। ऐसे में पदों का सृजन की भी प्रक्रिया पूर्ण की गई, उसे शासन से मंजूरी भी मिल गई है। सृजित 129 पदों में कुल 34 चिकित्सकों की तैनाती होगी, चिकित्सकों के पद स्थानांतरण और लोक सेवा आयोग के जरिए भरा जाएगा। वहीं पैरामेडिकल स्टॉफ के 68 पदों की नियुक्ति भी विभागीय स्तर से की जाएगी। इसके अलावा चतुर्थ श्रेणी के 27 पदों पर नियुक्ति संविदा पर सेवा प्रदाता कंपनियों से किया जाएगा। मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. डीके सोनकर ने बताया कि संयुक्त जिला चिकित्सालय में तैनाती के लिए पदों का सृजन के साथ ही शासन से मंजूरी भी मिल चुकी है। चिकित्सकों के पद शासन स्तर से ही भरे जाएंगे। जबकि पैरा मेडिकल स्टॉफ की भर्ती विभागीय स्तर से होगी। चतुर्थ श्रेणी के पद सेवा प्रदाता कंपनियों के माध्यम से होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें