फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धान में नमी की कटौती के खिलाफ कांग्रेस पार्टी का प्रदर्शन

विज्ञापन
क्रय केंद्रों पर धान में नमी की कटौती के खिलाफ कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन करते कांग्रेसी। - फोटो : BHADOHI
विज्ञापन
ज्ञानपुर। जिला कांग्रेस कमेटी ने बृहस्पतिवार को मुख्यालय पर किसानों की समस्या लेकर प्रदर्शन किया। राज्यपाल को संबोधित पांच सूत्री मांगपत्र डीएम को सौंपा। कहा कि किसानों का उत्पीड़न न रुका तो कांग्रेस सड़क से लेकर संसद तक आंदोलन करने के लिए बाध्य होगी।
विज्ञापन

पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ प्रभारी सुभाष यादव के नेतृत्व में जिला मुख्यालय पहुंचे वरिष्ठ उपाध्यक्ष राजेश दुबे ने कहा कि शासन के निर्देश पर जिला प्रशासन 41 धान क्रय केंद्रों की स्थापना कर निर्धारित दर पर उपज को खरीदने का दावा कर रहा है, लेकिन विभागीय मिलीभगत से किसानों को कभी नमी और रोग, घटतौली की बात कहकर वापस कर दिया जा रहा है। दूरदराज क्षेत्रों से क्रय केंद्रों पर आने वाले कि सानों को उस समय आर्थिक शोषण का शिकार होना पड़ जाता है जब किराए के वाहनों को डबल भुगतान करना पड़ता है। सुमित सिंह सोनू, माबूद खान, संतोष सिंह बघेल ने महंगाई, भ्रष्टाचार, महिला उत्पीड़न, वर्षों से गन्ना बकाए का भुगतान, पिछड़ों-अनुसूचित जातियों, बेरोजगारों का उत्पीड़न, राशनकार्ड, सौभाग्य योजना, उज्ज्वला योजना, स्वनिधि, शहरी-ग्रामीण आवास निर्माण, खाद-बीज, बिजली-पानी, कृषि उपकरण में बिचौलियागिरी की आवाज उठाई।
कहा कि समस्याओं का समाधान न होने पर पार्टी किसानों के हक और अधिकार के लिए सड़क से सदन तक मोर्चा खोलने से पीछे नहीं हटेगी। शासन-प्रशासन से क्रय केंद्रों पर एमएसपी दर पर धान खरीदने, वंचित क्षेत्रों में क्रय केंद्र खोलने, नमी के नाम पर घटतौली रोकने, गन्ना कि सानों में बकाए का भुगतान करने, निजी क्षेत्रों के मिनी नलकूपों के बिजली बिल में छूट देने, कानूनराज को लागू कर पीड़ितों को न्याय देने की मांग की गई। इस मौके पर जिलाध्यक्ष देवनारायण यादव, नूसरतजहां, अभिमन्यु यादव, विजय कुमार गौतम, मनोज तिवारी, त्रिलोकी बिंद, रमेश बिंद, रियाज अहमद, परवेज हाशमी, जफर खां, सूफियान अहमद, राजेश्वर दुबे, निजामुद्दीन आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें