फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाउस अरेस्ट : भदोही में कांग्रेसियों के घर पर पुलिस मुस्तैद, 18 को विधानसभा घेरकर विरोध का ऐलान

Tue, 17 Dec 2024 06:04 PM IST
नितीश कुमार पांडेय अमर उजाला नेटवर्क, भदोही

सार

18 दिसंबर को कांग्रेस के विधानसभा घेराव के ऐलान के बाद पुलिस एक्शन में है और हर जिले में कांग्रेसियों को हाउस अरेस्ट किया जा रहा है भदोही में कांग्रेस के नेताओं के घर के बाहर पुलिस फोर्स की तैनाती की गई है। 
विज्ञापन
कांग्रेस नेता हाउस अरेस्ट - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

 कांग्रेस की ओर से 18 दिसंबर को प्रस्तावित विधानसभा घेराव को देखते हुए मंगलवार को कांग्रेसियों के आवास पर पुलिस का पहरा बढ़ा दिया गया। कई कांग्रेस नेताओं को हाउस अरेस्ट करने का प्रयास हुआ, लेकिन कई नेता पहले ही घर छोड़ चुके थे। ऐसे में पुलिस केवल हाथ मलती रह गयी।

विज्ञापन


कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय राय के नेतृत्व में 18 दिसंबर को लखनऊ में विधानसभा घेराव का आवाह्रन किया गया है। जिसमें प्रदेश भर के कांग्रेस कार्यकर्ता पहुंचने वाले थे। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता सत्येन्द्र तिवारी ने बताया कि जिले से करीब 300 कांग्रेस कार्यकर्ताओं के जाने का प्लान था, लेकिन सोमवार को वरिष्ठ नेता व पूर्व विधायक नदीम जावेद के निर्देश के बाद करीब 30 से 40 कार्यकर्ता सोमवार को ही लखनऊ के लिए निकल गए।

इधर मंगलवार की सुबह से ही कांग्रेस के बड़े नेताओं के आवास पर पुलिस का पहरा बढ़ा दिया गया। सुरियावां स्थित पूर्व विधानसभा प्रत्याशी वसीम अंसारी, सिंहपुर, ज्ञानपुर स्थित जिलाध्यक्ष डॉ. राजेंद्र कुमार दुबे राजन और प्रदेश महासचिव नाजिम अली समेत अन्य कांग्रेस नेताओं के आवास पर पुलिस टीम तैनात कर दी गयी है।
विज्ञापन


विज्ञापन


हालांकि ये नेता पहले ही लखनऊ के लिए रवाना हो गए हैं। जिलाध्यक्ष डॉ. राजेन्द्र दुबे राजन ने बताया कि यह सरकार विफलताओं की सरकार है। किसान, छात्रों, युवाओं, महिलाओं के अधिकारों के मुद्दों कांग्रेस इनको घेरने का कार्य करेगी।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें