फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

‘सूबे में दुबारा बनवाएं सपा सरकार’  

Sun, 04 Sep 2016 01:50 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो , भदोही
विज्ञापन
विज्ञापन
 सपा के विधान सभा बूथ स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन में राज्यमंत्री श्रीप्रकाश लल्लन राय ने कहा कि सपा सरकार द्वारा किए गए कार्यों का बखान करने का समय आ गया है। यह काम पार्टी के सच्चे सिपाही ही कर सकते हैं। हमें यह देखना है कि वर्ष 2017 के विधानसभा चुनाव में सपा पुन: सत्ता में आए और मुख्यमंत्री अखिलेश यादव पुन: मुख्यमंत्री बनें। 
विज्ञापन

वे शनिवार को दोपहर दिव्या बैंक्वेट हाल में आयोजित कार्यकर्ता सम्मेलन में बोल रहे थे। उन्होंने कहा कि सपा मुखिया मुलायम सिंह यादव और मुख्यमंत्री के निर्देश पर प्रदेश भर में इस तरह के कार्यक्रम होने हैं। कहा हर कार्यकर्ता अपने को सपा का सिपाही समझे और अभी से काम पर लग जाए। लोगों को बताए कि सपा में ही सबका हित सुरक्षित है। बहुत से गिले शिकवे भी होंगे, लेकिन अब उन्हें भुलाकर एक मंच पर खड़े होने का समय आ गया है। एक बार फिर से जिले की तीनों सीटों पर सपा का परचम लहराना है। कहा कि विपक्षी ला एंड आर्डर की बात कर रहे हैं। सपा सरकार से पहले प्रदेश में कानून व्यवस्था की क्या स्थिति थी, वे भुला रहे हैं। 
संचालन कर रहे विधायक जाहिद बेग ने विधान सभा में राज्य सरकार द्वारा कराए गए विकास कार्यों को गिनाया। कहा कि हमें आपसी मतभेद भुलाकर सूबे में दोबारा पार्टी की सरकार बनाने के लिए काम करना होगा। सपा जिलाध्यक्ष मो.आरिफ सिद्दीकी ने कहा कि हर कार्यकर्ता 2017 के विस चुनाव पर  ध्यान केंद्रित करे। अध्यक्षता विधानसभा  अध्यक्ष नान्हक यादव ने की। औराई  विधायक मधुबाला पासी, ब्लॉक प्रमुख विकास यादव, रामरती बिंद,  गुलाम सरफुद्दीन अंसारी, असलम महबूब, प्रदीप यादव, शोभनाथ यादव, रामजस  यादव, रामचंद्र यादव, पन्नालाल यादव, सीमा बेग, प्रमिला यादव, दिलीप गुप्ता आदि  उपस्थित रहे।  
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें