फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लाभार्थियों को विद्युत कनेक्शन देने का निर्देश 

Fri, 13 May 2016 01:19 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला ,भदोही
विज्ञापन
ग्राम अभयनपुर में चौपाल लगाकर ग्रामीणों से चर्चा करते डीएम प्रकाश बिंदु
विज्ञापन
भदोही। ब्लाक के भिखारीपुर प्राथमिक विद्यालय में गुरुवार को जिलाधिकारी प्रकाश बिंदु ने चौपाल लगा कर लोगों की समस्याएं जानी। इस दौरान शासन की कल्याणकारी योजनाओं से अवगत कराते हुए लोगों को जागरुक भी किया। विद्युत विभाग से गांव में बिजली कनेक्शन देने की प्रगति की जानकारी ली।
विज्ञापन

डीएम सायं 4 बजे विद्यालय पहुंचे। वहां पहले से ही विभागीय अधिकारी संचालित योजनाओं की फाइल लेकर मौजूद थे। लोगों को शासन की मंशा बताते हुए गांव के टीकाकरण, बिजली कनेक्शन, हैंडपंप आदि की स्थिति की जानकारी ली। जब उन्हें बताया गया कि गांव में केवल 21 लोगों के विद्युत कनेक्शन हैं तो उन्होंने एक्सईएन से बाकी लोगों को भी कनेक्शन देने का निर्देश दिया। इस दौरान ग्रामीणों ने बिजली विभाग के लाइनमैन पर सुविधा शुल्क मांगने का आरोप लगाया। इस पर डीएम ने एक्सईएन (विद्युत) पर बरस पड़े और चेतावनी दी। उनसे अपने कर्मचारियों पर अंकुश लगाने का भी निर्देश दिया। 
आशा और आंगनबाडी कार्यकर्ताओं से बातचीत कर गांव वालो से टीकाकरण, अति कुपोषित बच्चो का हाल जाना। गर्भवती महिलाओं को लाभ नहीं मिलने की जानकारी पर सख्त हिदायत दी कि ऐसे लाभार्थियों को घर जाने से पहले चेक उपलब्ध कराया जाना चाहिए। इस दौरान वृद्धावस्था पेंशन धारको का भी हाल जाना। इस दौरान उन्होंने मुख्यमंत्री के सभास्थल का निरीक्षण किया और काम शीघ्र पूरा करने को कहा। चौपाल में पुलिस अधीक्षक पीके मिश्र, सीडीओ आरपी मिश्र, सीएमओ डा.डीके सोनकर के अलावा बीएसए डा.सत्यप्रकाश त्रिपाठी, डीएसओ संजय पांडेय, डा.आरके मौर्य, रामआसरे, एसडीएम भदोही आशाराम यादव आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें