फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhadohi News: वाराणसी-प्रयागराज हाईवे पर खड़े कंटेनर में पीछे से घुसी पिकअप, खलासी की मौत

Wed, 05 Jun 2024 08:00 PM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, भदोही।

सार

भदोही जिले में वाराणसी-प्रयागराज हाईवे पर बुधवार को हादसा हो गया। सड़क पर खड़ी कंटेनर में एक अनियंत्रित पिकअप पीछे से भिड़ गई। हादसे में खलासी की मौत हो गई, जबकि चालक बाल-बाल बच गया। 
विज्ञापन
दुर्घटना के बाद क्षतिग्रस्त ट्रक - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

वाराणसी-प्रयागराज हाईवे के उत्तरीलेन पर गोपीगंज फ्लाईओवर के ऊपर खड़ी कंटेनर में बुधवार को एक पिकअप पीछे से जा घुसी। घटना में खलासी की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं चालक बाल-बाल बच गया। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने पिकअप में फंसे शव को बाहर निकाल पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

विज्ञापन


यह है पूरा मामला
जानकारी के अनुसार वाराणसी-प्रयागराज हाईवे के उत्तरीलेन पर गोपीगंज फ्लाईओवर के ऊपर प्रयागराज से वाराणसी की ओर जा रहे एक कंटेनर वाहन में तकनीकी दिक्कत आने के कारण बंद हो गई। कंटेनर चालक वाहन मिस्त्री की तलाश में निकला हुआ था। इस बीच एटा जनपद के शहादत नगर निवासी चालक पूरन यादव (30) अपने खलासी रमाकांत (25) के साथ प्रयागराज से वाराणसी की तरफ जा रहा था। 

फ्लाईओवर के ऊपर पहुंचते ही अचानक पिकअप अनियंत्रित हो गई और पहले से ही हाईवे पर खड़ी कंटेनर में जाकर पीछे से भिड़ गई। टक्कर इतनी तेज थी कि पिकअप में बाएं बैठे खलासी रमाकांत की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं चालक बाल-बाल बच गया। 
विज्ञापन


सूचना मिलते ही चौकी प्रभारी संतोष सिंह पुलिसकर्मियों के साथ मौके पर पहुंचे और कंटेनर में फंसे खलासी के शव को बाहर निकालकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। इस बीच कुछ समय के लिए प्रयागराज-वाराणसी हाईवे का उत्तरी लेन कुछ देर के लिए बाधित रहा।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें