युवक ने ट्रेन के आगे कूदकर खुदकुशी कर ली। घटना की सूचना के बाद परिवार में मातम छा गया। जानकारी के अनुसार मृतक नगर पंचायत में कंप्यूटर ऑपरेटर के पद पर तैनात था और किसी बात से नाराज होकर उसने ऐसा कदम उठाया।
कोतवाली के खमरिया नगर के वार्ड नंबर दो निवासी युवक ने मंगलवार को ट्रेन के आगे कूदकर जान दे दी। युवक नगर पंचायत कार्यालय में संविदा पर कम्प्यूटर आपरेटर के पद पर कार्यरत था। बताया जा रहा है कि युवक ने घर से किसी बात को लेकर नाराज होकर निकला था।
विज्ञापन
खमरिया नगर के वार्ड नंबर दो भजईपुर निवासी लालजी यादव के पुत्र सुनील यादव (28) नगर पंचायत घोसिया में संविदाकर्मी के रूप में कम्प्यूटर आपरेटर के पद पर कार्यरत थे। मंगलवार को वे अपनी बाइक लेकर कार्यालय के लिए निकले थे, लेकिन वे वह लालनगर टोलप्लाजा तक जाने वाली मार्ग के बीच में स्थित कोईलरा रेलवे फाटक की तरफ पहुंच गए।
इस बीच वे फाटक के पास आधे घंटे तक बैठे रहे। कोईलरा रेलवे फाटक से अहिमनपुर हॉल्ट के बीच में स्थित पोल संख्या 257/20 के पास जा रही ट्रेन के आगे छलांग लगा दी। जिससे घटनास्थल पर ही उनकी मौत हो गई। घटना की जानकारी होते ही खमरिया चौकी प्रभारी रवि प्रकाश मौके पर पहुंचे। उन्होंने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
इधर युवक के मौत की जानकारी मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। बताया जाता है कि सुनील दो भाइयों में छोटा था। सुनील की शादी 6 वर्ष पूर्व हुआ था। उसका एक चार साल का बेटा भी है। प्रभारी निरीक्षक औराई रामसरीख गौतम ने बताया कि युवक घर से किसी बात से नाराज होकर निकला था। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। मामले की जांच पड़ताल की जा रही है।