फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संपूर्ण समाधान दिवस: तहसीलों में कम आए फरियादी

विज्ञापन
विज्ञापन
कोरोना की दूसरी लहर में स्थगित संपूर्ण समाधान दिवस करीब तीन माह बाद शनिवार को जिले की तीनों तहसीलों पर आयोजित हुआ। हालांकि प्रचार-प्रसार के अभाव में बहुत कम संख्या में फरियादी तहसीलों पर पहुंचे थे। तीनों तहसीलों में आए कुल 138 प्रार्थना पत्रों में नौ का ही निस्तारण मौके पर हो सका। जबकि शेष प्रार्थना पत्रों को विभागों को निस्तारित करने के लिए दिया गया।
विज्ञापन

ज्ञानपुर तहसील में जिलाधिकारी आर्यका अखौरी की अध्यक्षता में संपूर्ण समाधान दिवस हुआ। जिसके कारण सभी जिलास्तरीय अधिकारी समय से तहसील पहुंच गए। सुबह 10 बजे से दोपहर दो बजे तक फरियादियों के प्रार्थना पत्रों को देखकर डीएम संबधित विभाग को भेजवा दिया। इस दौरान कुल 76 प्रार्थना पत्रों में छह निस्तारित हुए। डीएम ने सभी अधिकारियों को निर्देश दिया कि ग्रामीणों की शिकायतों का तत्काल निस्तारण किया जाए। इसमें किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने कहा कि निस्तारण की क्रास चेकिंग कराई जाए। जिस विभाग की ओर से निस्तारण में पारदर्शिता नहीं दिखेगी उन पर सख्ती की जाएगी।
इस अवसर पर एसपी राम बदन सिंह, सीडीओ भानु प्रताप सिंह, उपजिलाधिकारी चंद्रशेखर आदि मौजूद रहे। वहीं औराई संवाददाता के अनुसार, औराई तहसील में उप जिलाधिकारी आशीष कुमार मिश्र की अध्यक्षता में संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन हुआ। इसमें कुल 29 प्रार्थना पत्र आए, जिसमें तीन निस्तारित हो सके। इस मौके पर तहसीलदार देवेंद्र यादव, खंड विकास अधिकारी श्याम जी, पुलिस क्षेत्राधिकारी अजय कुमार, कोतवाल सदानंद सिंह आदि रहे। भदोही तहसील में विभिन्न विभागों के कुल 33 प्रार्थना पत्र आए, जिसमें एक का भी निस्तारण नहीं हो सका। अप्रैल से पूर्व होने वाले संपूर्ण समाधान दिवस में 250 से 300 फरियादी आते थे, लेकिन तीन माह बाद प्रचार-प्रसार न होने से फरियादी तहसीलों में नहीं पहुंच सके। जिससे उनकी संख्या 140 से भी कम रह गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें