कसिदहा में सामुदायिक केंद्र निर्माण के लिए फावड़ा चलाकर भूमि पूजन करने विधायक विपुल दूबे। स्रोत
ज्ञानपुर। ब्लॉक के कसिदहां गांव में 65 लाख की लागत से सामुदायिक केंद्र का निर्माण किया जाएगा। सार्वजनिक विकास योजना के तहत बनने वाले सामुदायिक केंद्र से गांव के लोगों को सार्वजनिक कार्यों में सहूलियत मिलेगी। रविवार को निषाद पार्टी के विधायक विपुल दुबे ने सामुदायिक केन्द्र की आधारशिला रखी।
विधायक ने वैदिक मंत्रोच्चार के बीच भूमिपूजन किया गया। विधायक ने कहा कि सामुदायिक केंद्र बनने से गांव में सामाजिक, सांस्कृतिक एवं सार्वजनिक कार्यक्रमों के आयोजन के साथ-साथ सरकारी योजनाओं के संचालन में भी सुविधा मिलेगी। उन्होंने निर्माण कार्य को समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण ढंग से पूरा कराने पर जोर दिया। कहा कि सरकार गांव से लेकर शहर के विकास पर विशेष ध्यान दे रही है। बताया कि 65 लाख की लागत से बनने वाले इस सामुदायिक केन्द्र को लेकर ग्रामीणों की काफी समय से मांग चली आ रही थी। इससे गांव के सार्वजनिक समारोह के साथ गरीब बेटियों की शादी के लिए सहूलियत मिल सकेगी। मौके पर महामंत्री रमेश पांडेय, शिलवंता मौर्य, विधान चंद दुबे, सुजीत दुबे, गोरे त्रिपाठी आदि रहे।