गुलौरा में आयोजित कार्यक्रम में गीत संगीत प्रस्तुत करते कलाकार। संवाद
नईबाजार। बाजार स्थित गुलौरा में श्याम मित्र मंडल परिवार की तरफ से श्याम बाबा जागरण का आयोजन हुआ। इसमें सैकड़ों श्रद्धालु देर रात तक बाबा के भजनों में लीन होकर भक्ति में झूमते रहे। जागरण में कलाकारों ने एक से बढ़कर एक गीत-संगीत की प्रस्तुति दी।
मुंगरा बादशाहपुर जौनपुर से आए श्याम मित्र मंडल के कलाकारों ने अपनी मनमोहक प्रस्तुतियां दीं। गायक सचिन गुप्ता ने अपनी टीम के साथ एक से बढ़कर एक श्याम भजन प्रस्तुत किया। जिसे सुनकर श्रद्धालुओं को भाव-विभोर हो गए। बाबा के जयकारों से पूरा पंडाल भक्तिमय में डूबा रहा। आयोजनकर्ता धर्मेंद्र उमर ने बताया कि बीते कई सालों से वह खाटू श्याम बाबा के दरबार में दर्शन के लिए जाते हैं। बाबा की कृपा से प्रेरित होकर श्याम जागरण का आयोजन किया, ताकि इससे अधिक से अधिक लोग बाबा की भक्ति का लाभ प्राप्त कर सकें। मौके पर बब्बू यादव, जयशंकर जायसवाल, राजेश गुप्ता, कृष्ण मोदनवाल, दिलीप, जितेंद्र, रिंकू, मोनू जायसवाल, राधेश्याम मास्टर, डब्बू मोदनवाल, फोटो यादव, गोलू, आदि मौजूद रहे। अंत में बाबा की आरती उतारी गई व प्रसाद वितरण हुआ।