फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhadohi News: 1.30 करोड़ से डीघ और ज्ञानपुर ब्लॉक के दो गांवों में बनेंगे सामुदायिक भवन

विज्ञापन
विज्ञापन
ज्ञानपुर। जिले के डीघ और ज्ञानपुर ब्लॉक की एक-एक ग्राम पंचायतों में एक करोड़ 30 लाख की लागत से सामुदायिक भवन एवं बारात घर बनाए जाएंगे। ज्ञानपुर विधायक विपुल दुबे की मांग पर समाज कल्याण मंत्री असीम अरुण ने स्वीकृति दी है। 65-65 लाख रुपये की लागत से बनने वाले सामुदायिक भवन में आधुनिक सुविधाएं मौजूद रहेंगी। जल्द ही इसका निर्माण शुरू कराया जाएगा।
विज्ञापन

जिले के छह ब्लॉक में 546 ग्राम पंचायते हैं। सरकार गांव को सभी सुविधाओं से लैस करने पर काम कर रही है। इसको लेकर पंचायत भवन, सामुदायिक शौचालय सहित अन्य महत्वपूर्ण कार्य कराया जा रहा है। गांव में शादी विवाह के आयोजनों में लोगों को टेंट बुक करना पड़ता है। इस पर लोगों को अच्छी खासी रकम खर्च करनी पड़ती है। पिछले दिनों कूड़ीकला के भाजपा के पूर्व मंडल अध्यक्ष विधान चंद्र दूबे, कसिदहां के शिलवंता मौर्य, सर्वेश तिवारी ने लोगों की सुविधा के मद्देनजर ज्ञानपुर विधायक विपुल दूबे से सामुदायिक भवन बनवाने की मांग की थी। कार्यकर्ताओं की मांग पर विधायक ने समाज कल्याण मंत्री असीम अरूण को पत्र लिखकर स्वीकृति का अनुरोध किया। वित्तीय वर्ष के अंतिम दिन यानि 31 मार्च को 65-65 लाख की लागत से दो सामुदायिक भवन निर्माण की स्वीकृति मिल गई। कूड़ीकला और कसिदहां में ये भवन बनाए जाएंगे। विधायक ने कहा कि दोनों भवन का निर्माण जल्द शुरू होगा। इसका लाभ आसपास की ग्राम पंचायतों को भी मिलेगा। इससे क्षेत्रीय लोगों को सामाजिक और पारिवारिक कार्यक्रमों के लिए बड़ी सुविधा मिलेगी। उन्होंने समाज कल्याण मंत्री और मुख्यमंत्री का आभार जताया।
समाज कल्याण मंत्री से दो गांवों में सामुदायिक भवन और बरात घर बनवाने की मांग की गई थी। इसके बाद दोनों गांवों में निर्माण की स्वीकृति मिली है। जल्द ही निर्माण कार्य शुरू कराया जाएगा। - विपुल दुबे, विधायक, ज्ञानपुर।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें