फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो से शुरू होगा संचारी रोग नियंत्रण व दस्तक अभियान

विज्ञापन
विज्ञापन
दो अप्रैल से जिले में संचारी रोग नियंत्रण और दस्तक अभियान चलाया जाएगा। इसके लिए जिला प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग ने रणनीति तैयार कर ली है। अभियान की सफलता के लिए मंगलवार को कलेक्ट्रेट में बैठक की गई। अध्यक्षता जिलाधिकारी आर्यका अखौरी ने की।
विज्ञापन

सीएमओ डॉ. एसके चक ने बताया कि दो से 30 अप्रैल तक संचारी रोग नियंत्रण अभियान एवं 15 से 30 अप्रैल तक दस्तक अभियान चलाया जाएगा। अभियान के प्रथम चरण के लिए विविध कार्ययोजना बनाकर कार्य किया जा रहा है। जिला मलेरिया अधिकारी ने संचारी रोगों तथा दिमागी बुखार पर नियंत्रण के लिए कार्ययोजना की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग नोडल के रूप में कार्य कर रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें