फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhadohi News: होली पर बरसे स्नेह के रंग, युवा, वृद्ध और बच्चे हुए रंगारंग

विज्ञापन
विज्ञापन
जिले में शुक्रवार को होली उत्साह और उमंग के साथ मनाई गई। सुबह घर-घर पिचकारी से स्नेह के रंगे बरसे। शाम को गुलाल से चेहरे सराबोर हो गए। युवा, वृद्ध और बच्चे रंगोत्सव की रंगत में डूबे नजर आए। शहर और ग्रामीण क्षेत्रों आज न छोड़ेंगे हमजोली, खेलेंगे बस होली, रंग बरसे भींगे चुनरवाली, होली खेले रघुवीरा अवध में, होली खेले रघुवीरा गीत गूंज रहे थे। होली गीत पर लोग थिरकते नजर आए। सुबह से फाग गीत सरररररररर... सरररररररर. पर युवा झूमते रहे। छतों से रंगों की बौछार होती रही। हवा में उड़ रहे अबीर-गुलाल से छटा सतरंगी हो गई। ज्ञानपुर, भदोही, सुरियावां, भिदिउरा, भुड़की आदि इलाकों में टोलियां गीत गाते हुए चल रही थीं। लोग बैर-भाव भूलकर लोग एक दूसरे को गले लगाकर होली की बधाई दे रहे थे। कई स्थानों पर कपड़ा फाड़ होली खेली गई। घरों में लोगों ने गुझिया, मालपुए, रसगुल्ले, रसमलाई, दही बड़े, पापड़, चिप्स आदि व्यंजनों का लुत्फ उठाया। दोपहर बाद यह हुड़दंग कुछ कम हुआ तो लोग अपने-अपने घरों में लौटे। नए कपड़े पहनकर, हाथ में अबीर की झोली लेकर लोग गांव-मोहल्ले में सबके घर जाकर एक-दूसरे को अबीर लगाकर गले मिले। बड़ों का चरण-स्पर्श कर आशीर्वाद लिए। इसके बाद दर्शन पूजन के लिए की मंदिर की ओर चल पड़े। पुलिस महकमा अलर्ट रहा। बाजारों में दिन भर पुलिस टीम गश्त करती रही।
विज्ञापन


-
फाग गीतों पर झूमे लोग
औराई। होली के दिन अमीर पट्टी स्थित मारुति धाम हनुमान मंदिर में होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। इसमें लोग छोला, ठंडई और भंग की मस्ती में नाचते रहे। भोजपुरी और बेलवरिया गायक अजय कुमार दुबे ने फागुन मस्त महीना, हे बालम छोड़ नोकरिया घर आव जैसे फाग गीत गाकर लोगों को नाचने पर विवश कर दिया। इस मौके पर श्याम मुरारी दुबे, नंदलाल शुक्ला, विंध्यवासिनी शुक्ला, प्रवीण दुबे, चंद्रेश तिवारी, अंजनी शुक्ला, चंद्र मोहन शुक्ला, उमेश दुबे, विनोद कुमार शुक्ला, दिनेश तिवारी, रामसागर, घनश्याम शुक्ला, राजेंद्र प्रसाद शुक्ला, हिंछलाल पाल आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें