तीन ट्रकों की टक्कर में संजय यादव (40), सतीश (32), राजनाथ (55) निवासी रयपुरी, गोपीगंज, कमलेश कुशवाहा (28), शिवा (28) निवासी प्रीतम नगर, धूमनगंज प्रयागराज और टेलर चालक त्रिलोक सिंह (50), व गरनाम सिंह (40) निवासी जालंधर नकोदर पंजाब बुरी तरह से घायल हो गए। सभी को आनन-फानन गोपीगंज सीएचसी भिजवाया गया।
जहां उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए सभी को वाराणसी रेफर कर दिया गया। हादसे के बाद वाराणसी-प्रयागराज हाईवे पर चार घंटों तक लंबा जाम लगा रहा। स्थानीय लोगों के मुताबिक, उत्तरी लेन बंद होने से दक्षिणी लेन पर वाहनों का दबाव बढ़ा है। बताया कि हादसा अगर दिन में होता तो कई लोगों की जाने जा सकती थी।