फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhadohi News: छावनी में तब्दील रहा कलेक्ट्रेट, जांच के बाद प्रवेश

विज्ञापन
विज्ञापन
लोकसभा चुनाव की मतगणना को लेकर मंगलवार को पूरा कलेक्ट्रेट परिसर छावनी में तब्दील रहा। कलेक्ट्रेट के मुख्य गेट से लेकर अन्य एंट्री प्वाइंट पर जांच के बाद लोगों को प्रवेश दिया गया। डाग स्वायड टीम भी अलर्ट मोड में रही। ज्ञानपुर के लखनों तिराहा, नंदापुर तिराहा, वन विभाग जाने वाले मार्ग समेत चार स्थानों पर बैरिकेडिंग लगाकर लोगों की जांच की गई।
विज्ञापन

निष्पक्ष, पारदर्शी एवं शांतिपूर्वक तरीके से मतगणना को लेकर पुलिस एवं प्रशासन की तरफ से पहले ही सुरक्षा के कड़े बंदोबस्त किए गए थे। 11 निरीक्षक समेत कुल 900 पुलिसकर्मियों की ड्यूटी लगाई गई थी। मंगलवार को सुबह छह बजे से ही सभी एंट्री प्वाइंट पर पुलिस के जवान सतर्क दिखे। कलेक्ट्रेट के मुख्य गेट से जांच के साथ ही पास दिखाने वालों को ही अंदर प्रवेश दिया गया।
कई स्थानों पर पुलिस के साथ ही अर्द्धसैनिक बलों की तैनाती रही। कलेक्ट्रेट के साथ पुलिस कार्यालय सरपतहां, सीएमओ कार्यालय, वन विभाग कार्यालय के आसपास भी बड़ी संख्या में पुलिस के जवान तैनात रहे। ज्ञानपुर से मोढ़ जाने वाले मार्ग पर जांच के बाद ही लोगों को आगे बढ़ने दिया गया। सीसीटीवी कैमरे से निगरानी करने के साथ ही खुफिया विभाग के लोग भी कलेक्ट्रेट परिसर के अंदर चक्रमण करते रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें