फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ठंड से महिला समेत दो की मौत

Mon, 12 Jan 2015 02:03 AM IST
ब्यूरो ज्ञानपुर अमर उजाला
विज्ञापन
विज्ञापन
 महीने भर से अधिक समय से पड़ रही ठंड कम होने का नाम नहीं ले रही है।
विज्ञापन


इस बीच ठंड से लोगों के मरने का सिलसिला भी नहीं थम रहा है। रविवार को ठंड की चपेट में आने से महिला समेत दो लोगों की मौत हो गई।

 दिन भर आसमान में छाए बादलों और गलन से लोग परेशान रहे।
हर रोज की तरह रविवार की सुबह भी बादलों दिखे।

 शीत लहर और गलन के साथ बर्फीली हवा चलने से लोग परेशान दिखे। सुबह से शाम तक कड़ाके की ठंड पड़ने से लोग अलाव आदि के पास खड़े व बैठे नजर आए। रविवार को दिन में पांच मिनट के लिए भगवान भास्कर के दर्शन हुए।

 उसके बाद घने बादलों में ओझल हो गए। भीषण शीत लहर के चलते अवकाश के दिन भी बाजारों में सन्नाटा पसरा रहा। ठंड के कारण लोग घरों में ही पड़े रहे। आवश्यकता पड़ने पर ही घरों से बाहर निकले।
विज्ञापन


 
ऊंज संवाददाता के अनुसार, थानाक्षेत्र के ऊंज गांव में ठंड लगने से उमराई देवी (60) पत्नी रामखेलावन यादव की मौत हो गई। बताया जाता है कि रविवार की सुबह शौच से लौटने के बाद अचानक उनकी तबीयत खराब हो गई।

 ज्यादा तबीयत खराब होने पर परिवार के लोग उन्हें अस्पताल ले जाने की तैयारी ही कर रहे थे कि उन्होंने दम तोड़ दिया।

 
दुर्गागंज संवाददाता के अनुसार, क्षेत्र के अर्जुनपुर गांव में ठंड लगने से रामखेलावन बिंद (75) की मौत हो गई। बताया जाता है कि रविवार की सुबह खेत में यूरिया के छिड़काव के लिए गए थे।
विज्ञापन


 वहां से लौटने के बाद अचानक पेट में दर्द होने लगा। जब तक देखते - देखते हालत खराब होने लगी। परिवार के सदस्य उन्हें उपचार के लिए अस्पताल ले जाने की तैयारी ही कर रहे थे कि इसी बीच उनकी मौत हो गई।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें