कड़ाके की पड़ रही ठंड लोगों की मुश्किलें बढ़ाती दिख रही है। शुक्रवार को सुबह से शाम तक गलन से लोगों की कंपकंपी छूट गई।
लगातार दूसरे दिन भी भगवान भाष्कर के दर्शन नहीं हो सके। इससे लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। ठंड को देखते हुए डीएम के निर्देश पर आठवीं तक के सभी स्कूलों को 14 जनवरी तक बंद कर दिया गया।
दिसंबर माह के बाद जनवरी में भी ठंड जारी है। नए साल में दो दिनों तक धूप निकलने के बाद अचानक मौसम ने फिर पलटी मारी। बृहस्पतिवार को सुबह से शाम तक कोहरा और गलन से लोग जहां परेशान रहे वहीं शुक्रवार को दिन भर आसमान में धुंध छाया रहा।
कोहरा न होने से वाहनों को जहा ंराहत रही वहीं गलन से लोग काफी परेशान रहे। दिन भर गलन के चलते लोग जगह-जगह अलाव जलाकर ठंड से निजात पाने की जुगत में लग रहे।
गलन और शीतलहर से बाजारों में शाम ढलते ही सन्नाटा छा गया।
घरों से बाहर निकलने से लोग कतराते रहे। जिलाधिकारी नरेंद्र शंकर पंाडेय के निर्देश पर बीएसए डा. सत्य प्रकाश त्रिपाठी ने एक से आठवीं तक के स्कूलों में ठंड को देखते हुए 14 जनवरी तक अवकाश घोषित कर दिया।