फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ठंड का कहर,आठवीं तक के स्कूल 14 तक बंद

Sat, 10 Jan 2015 01:50 AM IST
ब्यूरो ज्ञानपुर अमर उजाला
विज्ञापन
विज्ञापन
कड़ाके की पड़ रही ठंड लोगों की मुश्किलें बढ़ाती दिख रही है। शुक्रवार को सुबह से शाम तक गलन से लोगों की कंपकंपी छूट गई।
विज्ञापन

लगातार दूसरे दिन भी भगवान भाष्कर के दर्शन नहीं हो सके। इससे लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। ठंड को देखते हुए डीएम के निर्देश पर आठवीं तक के सभी स्कूलों को 14 जनवरी तक बंद कर दिया गया।


दिसंबर माह के बाद जनवरी में भी ठंड जारी है। नए साल में दो दिनों तक धूप निकलने के बाद अचानक मौसम ने फिर पलटी मारी। बृहस्पतिवार को सुबह से शाम तक कोहरा और गलन से लोग जहां परेशान रहे वहीं शुक्रवार को दिन भर आसमान में धुंध छाया रहा।
विज्ञापन


कोहरा न होने से वाहनों को जहा ंराहत रही वहीं गलन से लोग काफी परेशान रहे। दिन भर गलन के चलते लोग जगह-जगह अलाव जलाकर ठंड से निजात पाने की जुगत में लग रहे।
विज्ञापन


 गलन और शीतलहर से बाजारों में शाम ढलते ही सन्नाटा छा गया।

घरों से बाहर निकलने से लोग कतराते रहे। जिलाधिकारी नरेंद्र शंकर पंाडेय के निर्देश पर बीएसए डा. सत्य प्रकाश त्रिपाठी ने एक से आठवीं तक के स्कूलों में ठंड को देखते हुए 14 जनवरी तक अवकाश घोषित         कर दिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें