फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ठंड ने दिखाया असर

Tue, 19 Dec 2017 01:03 AM IST
भदोही अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
अलाव तापते छात्र।
विज्ञापन
जिले में ठंड ने अपना असर दिखाना शुरू कर दिया है। इस मौसम में पहली बार न्यूनतम तापमान आठ डिग्री तक पहुंच गया। ठंड की चपेट में आकर लोग बीमार पड़ने लगे हैं।
विज्ञापन

 अस्पतालों में कोल्ड डायरिया, सर्दी-जुकाम, खांसी, बुखार के मरीज बढ़ गए हैं। सोमवार को जिला अस्पताल में कोल्ड डायरिया से पीड़ित 100 से अधिक मरीज आए। अस्पताल के आंकड़ों के अनुसार सिर्फ एक दिन में ओपीडी में 1100 से अधिक पर्चियां कटी जबकि 20 लोग भर्ती हुए। जबकि आम दिनों यह आंकड़ा पांच सौ से -आठ सौ तक ही रहता है।
दो दिनों से मौसम में आए बदलाव से सर्द भरी हवा चलती रही।  दिन भर आसमान में हल्के बादल भी रहे।  पहाड़ों में हुई बर्फबारी का असर मैदानी इलाकों में भी दिखने लगा है। दो दिन पहले तक सर्दी में भी गर्मी का एहसास करा रही धूप रविवार को बेअसर साबित हुई। हवा के असर से तापमान लुढ़क गया। सोमवार को भी न्यूनतम तापमान नौ तक पहुंच गया जो कुछ दिन पूर्व 15 और 28 तक रहा।  स्कूल खुले तो बच्चे ठिठुरते हुए पढ़ने गए। ठंड से बचाव के लिए कहीं भी अलाव नहीं जल रहा है। निजी व्यवस्था से कुछ जगहों पर लोग अलाव जलवा रहे हैं। जिला अस्पताल के चिकित्सक डॉ. प्रदीप यादव ने कहा कि ऐसे मौसम में बचाव बेहद जरूरी है। हवा चलने से ठ़ंड जल्द लगती हैं। पेट से जुड़ी समस्याएं हों तो फौरी तौर पर चिकित्सक से सलाह जरूर लेनी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें