फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhadohi News: ठंड ने तोड़ा 10 साल का रिकॉर्ड, न्यूनतम तापमान 5.3 डिग्री सेल्सियस, दृश्यता सिर्फ 5 मीटर

विज्ञापन
सुबह के समय कोहरे में लाईट जलाकर जा रहे वाहन। संवाद - फोटो : udhampur news
विज्ञापन
ज्ञानपुर। पहाड़ी क्षेत्रों में हो रही बर्फबारी और पश्चिमी विक्षोम के सक्रिय होेने के कारण इस साल ठंड ज्यादा पड़ रही है। कृषि विज्ञान केंद्र बेजवां के मौसम विशेषज्ञ सर्वेश बरनवाल ने बताया कि बृहस्पतिवार का दिन और रात इस सीजन का अब तक का सबसे ठंड रहा। तापमान 5.3 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। तापमान ने बीते 10 साल का रिकॉर्ड तोड़ दिया है। साल 2016 में जनवरी के दूसरे सप्ताह में तापमान 5.3 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया था। 10 साल बाद ऐसा हुआ है जब तापमान पांच डिग्री के आसपास पहुंचा है। बृहस्पतिवार को दिन की शुरुआत धुंध से हुई। सुबह के 11 बजे तक घना कोहरा छाया रहा। दोपहर 12 बजे के बाद कोहरा छटा तो एकबारगी लगा कि धूप निकलेगी और ठंड से राहत मिलेगी। हालांकि, इंतजार में दिन बीत गया और धूप नहीं निकली। दोपहर दो बजे के आसपास बादलों की जमघट में सूर्यदेव छिपे रहे। 18 किलोमीटर प्रतिघंटे की रफ्तार से चल रही पछुआ हवा के कारण सुबह से रात तक गलन रही। हाईवे पर फॉग लाइट के सहारे वाहन रेंगते रहे। शाम के सात बजते ही बाजारों में सन्नाटा छा गया। बृहस्पतिवार को अधिकतम तापमान 14.5 डिग्री तो न्यूनतम तापमान 5.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग ने शुक्रवार को कोल्ड डे का अलर्ट जारी किया है।
विज्ञापन


कोहरे से बचाएं आलू और सरसों की फसल
कृषि केंद्र बेजवां के कृषि विशेषज्ञ डॉ. आरपी चौधरी ने बताया कि लगातार कोहरा पड़ने से आलू की फसल में पाला लगने का खतरा बढ़ जाता है। इससे फसल सूखने लगती है। पैदावार कम होगी। फसल में पाला लगने का संकेत मिलने पर दवाओं का छिड़काव करें। ताकि फसल प्रभावित न हो। वहीं, सरसों में माहो लगने का खतरा बढ़ जाता है। किसान फसल की निगरानी करें।
बीते 5 साल के तापमान
साल - अधिकतम - न्यूतनतम
2021 - 19.6 - 7.7
2022 - 21.8 - 10.1

2023 - 20.5 - 8.9
2024 - 18.7 - 6.7

2025 - 17.9 - 6.9
2026 - 14.8 - 5.3

नोट :
औसत तापमान आठ जनवरी तक डिग्री सेल्सियस है।
सात निकायों में 172 स्थानों पर जल रहे अलाव
शासन ने ठंड से राहत के लिए जनपद के तीनों तहसीलों में 172 स्थान पर अलाव जलवाया है। इसके तीनों तहसीलों को डेढ़-डेढ़ लाख का बजट जारी किया गया है। बीते 20 दिन से अलाव जल रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें