फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhadohi News: 48 हजार रुपये भुगतान की फर्जी रसीद दिखा आभूषण लेकर भागे उचक्के

विज्ञापन
विज्ञापन
जंगीगंज। जगीगंज बाजार स्थित आभूषण की दुकान से 48 हजार रुपये की भुगतान की फर्जी रसीद दिखाकर दो उचक्के गहना लेकर भाग गए। पुलिस ने दो के खिलाफ ठगी की प्राथमिकी दर्ज की है।
विज्ञापन

कोइरौना के इनारगांव डुहिया निवासी ओम चंद्र सेठ ने घटना की एसपी से शिकायत की है। आरोप लगाया कि धनतुलसी जगीगंज स्थित आभूषण की दुकान पर चार जनवरी की शाम को तीन बजे दो अज्ञात लोग बाइक से आए और दुकान से 48 हजार रुपये का सामान खरीदे।
इसके बाद यूपीआई भुगतान का फर्जी रसीद दिखाकर वे सामान लेकर चले गए। उनके जाने के बाद जब उन्होंने खाते की शेष राशि चेक की तो पैसा खाते में नहीं आया था। प्रभारी निरीक्षक शैलेश राय ने बताया कि दो लोगों पर प्राथमिकी दर्ज कर जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें