फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhadohi News: दिनभर बादलों की आवाजाही, रात में तीन डिग्री कम हुआ तापमान

विज्ञापन
सुबह के समय आसमान में छाया रहा बादल। संवाद
विज्ञापन
ज्ञानपुर। पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने के कारण पहाड़ी क्षेत्रों में बूंदाबांदी और बर्फबारी होने के कारण जिले में मौसम परिवर्तित हुआ है। शनिवार को दिनभर बादलों की आवाजाही लगी रही। हवाओं में नमी होने के कारण ठंड में वृद्धि हुई है। रात के तापमान में तीन डिग्री की कमी दर्ज की गई है। मौसम विभाग का अनुमान है कि आने वाले दिनों में दिन-रात के तापमान में दो डिग्री की कमी देखने को मिलेगी। कृषि विज्ञान केंद्र बेजवां के मौसम विशेषज्ञ सर्वेश बरनवाल ने बताया कि रविवार को दिनभर धूप-छांव के बीच आसमान में बादल छाए रहे। हवाओं में नमी रही। 13 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से पछुआ हवा चली। इससे ठंड का अहसास रहा। रविवार को अधिकतम तापमान 22 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 8.2 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।
विज्ञापन


बारिश होने से आलू की फसल होगी प्रभावित
बेजवां के वरिष्ठ कृषि वैज्ञानिक डॉ. विश्वेंदु द्विवेदी ने बताया कि दो दिनोें से मौसम का मिजाज बदला है। गेहूं, चना, मटर, सरसों के लिए यह मौसम उत्तम है। बारिश हुई तो आलू की फसल प्रभावित हो सकती है। बारिश का पूर्वानुमान नहीं है, बूंदाबांदी हो सकती है। फसलों में रोगों के लक्षण दिखते ही किसान विशेषज्ञों की सलाह लेकर दवाओं का छिड़काव कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें