फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बीएसए दफ्तर का मेनगेट किया बंद, दो महिला शिक्षामित्र बेहोश

Thu, 17 Sep 2015 02:13 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, भदोही
विज्ञापन
विज्ञापन
 आंदोलन के दौरान दो महिला शिक्षामित्र बेहोश हो गई। आनन-फानन में दोनों को जिला अस्पताल भर्ती कराया गया। शिक्षामित्रों ने प्रभारी डीएम को ज्ञापन सौंपा।
विज्ञापन

प्राथमिक विद्यालयों में सहायक अध्यापक पर समायोजन निरस्त होने के बाद शिक्षामित्रों का विरोध लगातार तीसरे दिन भी जारी रहा।
बुधवार को सैकड़ों की संख्या में बीएसए कार्यालय पहुंचे शिक्षामित्रों ने चिलचिलाती धूप में अपना विरोध जताया। बीएसए कार्यालय का ताला बंदकर शिक्षामित्रों ने नारेबाजी की। उग्र शिक्षामित्रों को देख बेसिक शिक्षा अधिकारी ने उच्चाधिकारियों को अवगत कराया।
 आंदोलन को देखते हुए वहां पर फोर्स लगा दी गई। आंदोलन के दौरान प्राथमिक विद्यालय पट्टी बेजांव की शिक्षामित्र अर्चना सिंह और प्राथमिक विद्यालय कांवल की शिक्षामित्र शिवमाला बेहोश हो गई।
विज्ञापन

दो शिक्षामित्रों के अचेत होते ही शिक्षा विभाग के अफसरों समेत शिक्षामित्र भी परेशान हो गए। आनन-फानन में सीओ के वाहन से दोनों को जिला अस्पताल भर्ती कराया गया।
जहां कुछ देर होश में आने पर उन्हें छोड़ दिया गया। शिक्षामित्रों ने प्रधानमंत्री, मानव संसाधन विकास मंत्री, राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन प्रभारी जिलाधिकारी को सौंपा।
एसडीएम ज्ञानपुर उमाकांत त्रिपाठी, एएसपी लल्लन प्रसाद यादव, सीओ श्यामशंकर पांडेय के समझाने पर शिक्षामित्रों ने आंदोलन समाप्त किया। इस मौके पर प्रदीप उपाध्याय, श्यामी दूबे, क्रांतिमान शुक्ला, प्रमोद पाठक, रामसागर शुक्ला, एखलाक अहमद, आनंद यादव, रश्मिकांत द्विवेदी, रवि उपाध्याय, वीर बहादुर सिंह, संजीव, वीरेंद्र, रत्नाकर तिवारी, विमला यादव, उर्मिला, अनीता गुप्ता, सौरभ श्रीवास्तव, बाबूराम, रम बहादुर, मुकेश राय सहित कई शिक्षामित्र मौजूद रहे।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें