ज्ञानपुर न्यायिक कार्यालय के बाबू पर फोन पर अश्लील बात करने का आरोप लगाते हुए एक महिला ने मुकदमा दर्ज कराया है। आरोप है कि उसने भरण-पोषण के लिए दाखिल वाद की फाइल में से नंबर निकालकर उक्त महिला को परेशान किया है। एसपी के निर्देश पर पुलिस ने कार्रवाई की है।
ज्ञानपुर कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला ने तहरीर देकर पुलिस को बताया है कि उसका पति से विवाद चल रहा है। जिसके भरण-पोषण के लिए उसने न्यायालय में वाद दाखिल किया है। आरोप है कि भरण-पोषण पत्रावली से उसका नंबर लेकर आफिस बाबू सिद्धार्थ सिंह ने मोबाइल पर अश्लील बात की है।
जब मैंने मोबाइल नंबर बदल दिया, तो दूसरे नंबर पर भी वह फोन करने लगा। व्हाट्सएप पर गंदे-गंदे चैट करने लगा। पांच मार्च 2025 को भरण-पोषण के पैसे के लिए मैं कार्यालय गई, तो वहां आलमारी के पीछे ले जाकर उसके साथ गंदी हरकत करने लगा। अब उसे धमकी दे रहा है। आरोपी सिद्धार्थ सिंह भीटी कस्तूरिया, हंडिया प्रयागराज का रहने वाला है।