फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhadohi News: हाईवे की सर्विस लेन के किनारे से हटाया कूड़ा-करकट

विज्ञापन
विज्ञापन
त्योहारों के मद्देनजर भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) की ओर से शुक्रवार को वाराणसी-प्रयागराज हाईवे पर जंगीगंज के पास सफाई अभियान चलाया गया। इस दौरान ब्रिज के समीप सर्विस लेन के किनारे जमा कूड़ा-करकट जेसीबी की मदद से हटाया गया। कचरे से पटे नाले की भी सफाई की गई। स्थानीय लोग सर्विस लेन के किनारे कूड़ा डालते हैं, जिससे वहां गंदगी बनी रहती है। इससे राहगीरों को आवागमन में परेशानी होती है। साथ ही, गंदगी के कारण संक्रमण फैलने की आशंका भी बनी रहती है। सफाई अभियान से लोगों को राहत मिलने की उम्मीद है।
विज्ञापन

मनोज मिश्रा, श्याम सुंदर पांडेय, कालिंद्र मिश्रा, राजेश यादव, पप्पू यादव, विनय अग्रहरि और दिनेश मौर्य ने सफाई अभियान पर संतोष जताया। उन्होंने सर्विस लेन के खुले हिस्से को ढकने की मांग की, ताकि हादसों की आशंका कम हो सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें