नगर पंचायत के वार्ड संख्या छह में मौलाना साहब की मजार के पास नाली जाम होने से दूषित पानी सड़क पर बह रहा है। वहीं, तहजिया चौक के पास भी जलभराव की स्थिति बनी हुई है। इससे राहगीरों और स्थानीय लोगों को आवागमन में परेशानी हो रही है।
मजार के बगल में मदरसा होने के कारण वहां पढ़ने वाले बच्चों और मजार पर आने वाले जायरीनों को भी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। स्थानीय निवासियों का कहना है कि इस समस्या के समाधान के लिए जिम्मेदार अधिकारी ध्यान नहीं दे रहे हैं। वार्ड निवासी आसिफ चौधरी, राजू चौधरी और सहजाद वकील ने बताया कि शिकायत के बाद करीब दो महीने पहले नाली की अधूरी सफाई कराई गई थी। कुछ दिनों बाद ही नाली फिर से जाम हो गई, जिससे समस्या दोबारा उत्पन्न हो गई। नगर पंचायत अध्यक्ष बेबी अबरार ने कहा कि समस्या का समाधान कराया जाएगा।