फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दसवीं के छात्र अभिषेक ने अहमदाबाद में लहराया परचम

Wed, 11 Nov 2015 01:39 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, भदोही
विज्ञापन
विज्ञापन
अभिषेक ग्राम सुल्तानापुर निवासी शिक्षक का वीरेंद्र प्रताप सिंह का पुत्र है। अहमदाबाद से लौटे छात्र का मंगलवार को विद्यालय में अभिनंदन किया गया।
विज्ञापन


 इस मौके पर फादर अजय ने एक कहा कि जहां पूरे देश से इंडियन स्कूल सर्टिफिकेट से संबद्ध समस्त स्कूल भाग ले रहे हों वहां भदोही के छात्र का यह प्रदर्शन गौरान्वित करने वाला है।

फादर अजय ने कहा कि पढ़ोगे लिखोगे तो बनोगे नवाब, खेलोगे कूदोगे होगे खराब... वाली कहावत अब पीछे छूट चुकी है। आज के दौर में पढ़ाई के साथ साथ खेल भी उतना ही आवश्यक है।
विज्ञापन
विज्ञापन


 कहा कि खेलों को पढ़ाई से अलग नहीं किया जा सकता। अभिषेक को स्कूल से खेलों की तैयारियों में जितना सहयोग दिया गया, उतना ही उसके अभिभावकों से भी मिला। इसी का नतीजा है कि अभिषेक ने अहमदाबाद में चार से छह नवंबर के बीच हुए नेशनल एथलेटिक्स मीट में जनपद का परचम लहराया।

 विद्यालय के खेल प्रशिक्षक  राकेश कुमार पाठक ने बताया कि अभिषेक ने 13.87 मीटर गोला फेंक कर स्वर्ण और 48.97 मीटर डिस्कस फेंक कर रजत पदक हासिल किया।

उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय स्तर पर हमारे विद्यालय की यह बड़ी उपलब्धी है। इस मौके पर अभिषेक के पिता जो सेंट मेरीज स्कूल के शिक्षक हैं भी मौजूद थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें