फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमन अध्यक्ष और प्रकाश बने महामंत्री

Wed, 11 Nov 2015 01:35 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, भदोही
विज्ञापन
विज्ञापन
 भारी गहमागहमी के बीच हुए मतदान के दौरान उन्होंने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी विनय कुमार दुबे को कड़े मुकाबले में 58 मतों से शिकस्त दी।
विज्ञापन


 इसके अलावा बीए तृतीय वर्ष के छात्र प्रकाश यादव महामंत्री और बीए द्वितीय वर्ष के छात्र मनीष कुमार यादव छात्रसंघ के उपाध्यक्ष चुने गए। देर शाम चुनाव परिणाम सामने आते ही समर्थक खेमें में खुशी की लहर दौड़ गई।

केएनपीजी छात्रसंघ की अध्यक्षी के लिए अमन और विनय के अलावा राहुल कुमार यादव और शिवशंकर यादव ने भी ताल ठोंकी थी। लेकिन, बाजी मारी अमन शुक्ला ने।

अमन को 777 वोट मिले, जबकि उनके निकटतम प्रतिद्वंद्वी विनय को 719 वोट हासिल हुए। इसी तरह उपाध्यक्ष पद के प्रत्याशी मनीष कुमार यादव ने 1038 मत पाकर बीए तृतीय वर्ष के छात्र विकास कुमार दुबे को 306 वोटों से पराजित किया। विकास को 732 वोट मिले।
विज्ञापन


 महामंत्री पद पर प्रकाश यादव ने 788 वोट पाकर कब्जा जमाया। उनके निकटतम प्रतिद्वंद्वी अनुज पांडेय को 753 वोट मिले। इसके अलावा पुस्तकालय मंत्री के लिए दीपक कुमार उपाध्याय ने 1117 वोट पाकर बृजेश कुमार यादव को 53 मतों से हराया।

 कला संकाय प्रतिनिधि के कड़े मुकाबले में मनीष कुमार ने त्रिभुवन नाथ यादव को चार वोटों से हराया। वाणिज्य संकाय प्रतिनिधि के लिए शुभम शुक्ला 195 मतों के साथ विजेता रहे।

विज्ञान संकाय प्रतिनिधि के लिए गौरव मिश्रा ने मोहित मिश्रा को पराजित किया। गौरव को 314 और मोहित को 185 वोट मिले। छात्रसंघ  के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को मुख्य निर्वाचन अधिकारी डॉ. श्रीनिवास  पांडेय ने पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई।

इसके बाद उन्हें प्रशासन की ओर से  उनके घर पहुंचाकर परिवार के हवाले किया।
इसके पूर्व तड़के साढ़े छह  बजे मतदान को संपन्न कराने के लिए भूगोल हाल से पोलिंग पार्टियां रवाना  हुई। मतदान से कुछ मिनट  पूर्व से गेट से मतदान के लिए छात्रों को प्रवेश देना शुरू किया गया।

 ठीक  साढ़े सात बजे से प्रत्येक बूथ पर मतदान शुरू कराया गया। इस दौरान छात्राओं  के बूथ पर मतदान की प्रक्रिया बेहद धीमी गति से रही। जबकि छात्रों में  प्रथम वर्ष के बूथ पर मतदान गति सही रही, अन्य पर धीमी गति रही।
विज्ञापन


 दोपहर 12  बजे तक औसतन दस फीसदी मतदान हुआ। ठीक दो बजे निर्वाचन अधिकारी के निर्देश पर मुख्य गेट को बंद कर मतदान का  समय समाप्त होने की घोषणा की गई।

 सुरक्षा के बीच मतपेटियों को मुख्य हाल में रखा गया। चार बजे  से प्राचार्य डॉ. हिरेंद्र प्रताप सिंह, एसडीएम विपिन कुमार,  सीओ एसएस पांडेय और प्रत्याशियों, एजेंटों की मौजूदगी में 15 टेबलों पर  मतगणना शुरू हुई। दो घंटे बाद टेबल से गणना रिपोर्ट निर्वाचन समिति के पास  पहुंची। आंकड़े इकट्ठा करके समिति ने आरओ को सौंपा। इसके बाद परिणाम घोषित  कर दिया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें