फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हियुवा ने कैब और एनआरसी का किया स्वागत

विज्ञापन
विज्ञापन
औराई। उगापुर बाजार के सरस्वती शिशु मंदिर में हिंदू युवा वाहिनी की ओर से आयोजित कार्यक्रम में सीएए और एनआरसी का स्वागत करते हुए इसे देशहित में बताया गया। संगठन के मंडल अध्यक्ष संजयचंद एवं जिला संयोजक ऋषि शुक्ला ने कहा कि यह ऐसा कानून है, जिसमें देश के नागरिकों का कोई नुकसान नहीं है। बल्कि दूसरे देशों के अल्पसंख्यकों को नागरिकता देने से जुड़ा यह कानून हमारी राष्ट्रीयता की भावना को और मजबूत करता है।
विज्ञापन

जिलाध्यक्ष श्री नागेंद्र गुप्ता ने भी विचार व्यक्त किए। कहा कि सभी हिंदू युवा वाहिनी के सदस्यों से अनुरोध करूंगा कि कैब और एनआरसी को बढ़ावा दें और सरकार के इस बेहतर सोच को आगे बढ़ाएं। साथ ही इसे पारित करवाने में सहयोग करें। कैब और एनआरसी के बारे में चर्चा के बाद अयोध्या में मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्रीरामचंद्र की विशाल प्रतिमा बनाने को लेकर भी विचार-विमर्श किया गया। इस मौके पर धनंजय, मोहित, सोहन, विनय, निहाल, विवेक, विशाल, अमित, उमाशंकर, दिलीप, शुभम, गोरेलाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें