फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

CISCE Result 2024: हाईस्कूल और इंटर में दो-दो विद्यार्थी जिला टॉपर, इन छात्रों ने भदोही का नाम किया रोशन

Mon, 06 May 2024 05:29 PM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, भदोही

सार

CISCE Result 2024: परिणाम आते ही टॉपरों के परिजन एवं करीबियों ने एक दूसरे को मिठाई खिलाकर खुशी का इजहार किया।
विज्ञापन
मिठाई खिलाकर खुशी का इजहार करते हुए। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कौंसिल फॉर इंडियन स्कूल सर्टिफिकेट (सीआईएससीई) बोर्ड की ओर से सोमवार को हाईस्कूल और इंटरमीडिएट का परीक्षा परिणाम जारी किया गया। आईसीएसई हाईस्कूल में नैतिक अग्रहरि व आयुष पाल ने 96.8 प्रतिशत अंक लाकर जिले में टॉप किया। वहीं आईएससी इंटरमीडिएट विज्ञान वर्ग में हिमांशु मिश्रा 96.2, कामर्स में अंशु दुआ 93.2 फीसदी अंक लेकर जिले में अव्वल रहे। परीक्षा परिणाम शत-प्रतिशत रहे।

विज्ञापन


आईसीएसई बोर्ड के जिले में दो स्कूल संचालित हैं। गोपीगंज में सेंट थॉमस और भदोही में सैंट मैरी है। 11 फरवरी से 20 मार्च तक चली परीक्षा में 462 छात्र-छात्राओं ने भाग लिया।

दोनों विद्यालयों के विद्यार्थियों के परीक्षा केन्द्र अपने-अपने स्कूल में ही रहा। गोपीगंज में सेंट थॉमस में हाईस्कूल में 159 और इंटर में 107 विद्यार्थियों ने परीक्षा दी। इसी तरह, भदोही के सेंट मैरी स्कूल में दसवीं में 122 और 12वीं में 74 विद्यार्थी परीक्षा में शामिल हुए। यूपी बोर्ड का रिजल्ट आने के बाद सभी की नजरें आईसीएसई और सीबीएसई पर टिकी रही।
विज्ञापन




आईसीएसई ने सोमवार को हाईस्कूल और इंटरमीडिएट का परिणाम जारी कर दिया। हाईस्कूल में सेंट थॉमस स्कूल के नैतिक अग्रहरि और सेंट मैरी के अयुष पाल ने 96.8 फीसदी अंकों के साथ पहला स्थान हासिल किया। वहीं, सेंट मैरी की अनिका जायसवाल 96.6 अंक के साथ दूसरा, काजल यादव 96.4 अंकों के साथ तीसरे स्थान पर रहीं।

इसी तरह सेंट थॉमस के आयुष यादव और चंद्र भूषण मिश्रा 96.4 अंक, हंशिका चौरसिया 95.4 अंक लाकर टॉप फाइव में रहीं। इंटरमीडिएट विज्ञान वर्ग में सेंट थॉमस के हिमांशु के अलावा ओम नारायण दूबे 95 प्रतिशत, कोमल यादव 92.5 प्रतिशत, कामर्स में अंश दुआ के अलावा तेजस अग्रवाल 88.7, प्रियांशी बरनवाल 87.2 प्रतिशत लाने में सफल रही।
विज्ञापन


सेंट मैरी में इंटर साइंस में अनामिका तिवारी 94.5, मेहुल मिश्रा 92, माज मशीर 87.75 अंक लाए, जबकि कामर्स वर्ग में पिंकी मौर्य 84.2 फीसदी अंक लाईं। रिजल्ट आते ही छात्र-छात्राओं संग परिवार वाले खुशी से झूम उठे। दोनों विद्यालयों का रिजल्ट शत-प्रतिशत रहा। सेंट थामस स्कूल के प्रबंधक सैम अब्राहम और प्रधानाचार्य वृंदा सैम ने उत्तीर्ण छात्र-छात्राओं को बधाई दी। इसी तरह सेंट मैरी के आनंद लाकरा ने कहा कि विद्यार्थियों और शिक्षकों की मेहनत की बदौलत बेहतर परिणाम हासिल हुए हैं।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें