भदोही के भवानीपुर गांव में लाश मिलने की सूचना मिलते ही माैके पर गोपीगंज कोतवाली की पुलिस भी पहुंच गई। आसपास के लोगों से पूछताछ के बाद शव को नीचे उतरवाया गया। इसके बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया।
गोपीगंज कोतवाली के घमहापुर, भवानीपुर गांव में गंगा के किनारे बबुल के पेड़ पर गांव निवासी चौकीदार के बेटे ने फंदा लगाकर जान दे दी। सुबह शौच को निकले लोगों की निगाह पड़ी तो उन्होंने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से शव को पेड़ से नीचे उतारा।
विज्ञापन
घमहापुर, भवानीपुर गांव निवासी रामाश्रय यादव का पुत्र रोहित (28) शुक्रवार की देर शाम से ही घर से लापता हो गया था। परिजनों ने काफी खोजबीन की, लेकिन उसका कुछ पता नहीं चल पाया। शनिवार की सुबह लोग शौच करने निकले थे।
इस बीच, गंगा के किनारे मौजूद एक बबुल के पेड़ पर उनकी निगाह पड़ी तो वे सन्न रह गए। पेड़ पर रोहित का शव लटक रहा था। लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। इस बीच, परिजनों को भी इसकी जानकारी हुई। पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से शव को नीचे उतारा और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
बताया जाता है मृतक दो भाइयों में बड़ा था। पिता गोपीगंज थाना में चौकीदारी करते हैं। मृतक को चार माह का पुत्र होना भी बताया गया। वहीं, परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल रहा। युवक क्यों फांसी के फंदे पर झूला और क्या वजह थी, इसे तफ्तीश की जा रही है। पुलिस इस मामले की छानबीन कर रही है।