फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चौपाल में स्वास्थ्यकर्मियों की खामियां मिलीं

Mon, 18 Jan 2016 01:28 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, भदोही
विज्ञापन
विज्ञापन
स्थलीय सत्यापन में समाजवादी पेंशन के लाभार्थी का सही फार्म न अंकित करने पर आशा और एएनएम को फटकार लगाई ।
विज्ञापन


सभी तरह के पेंशनधारकों के आवेदन को 25 जनवरी को शिविर लगाकर आधार से लिंक कराने के लिए कहा।
उन्होंने मिल्की में आयोजित चौपाल में समाजवादी पेंशन, वृद्धा पेंशन, परिवारिक लाभ योजना, बेसिक शिक्षा, स्वास्थ्य विभाग की भौतिक सत्यापन किया।

पेंशन से जुड़े प्रपत्र 25 जनवरी को कैंप लगाकर शत प्रतिशत आधार से लिंक कराने के लिए समाज कल्याण अधिकारी को निर्देश दिया।

स्थलीय सत्यापन में समाजवादी पेंशन के लाभार्थी के घर सरस्वती उर्मिला, राजकुमारी, गुलाबी देवी का सही फार्म न अंकित करने पर आशा, एएनएम को कड़ी फटकार लगाई और सीएमओ को इसे दरुस्त कराने की हिदायत दी।

स्वास्थ्य विभाग की समीक्षा के दौरान सीएमओ को निर्देश दिया कि 0 से 02 वर्ष तक के बच्चों का डाटा अप टू डेट एक माह के अंदर कराएं।

 उन्होने आंगनवाड़ी केंद्रों की जानकारी लेने के दौरान 20 अतिकुपोषित, 54 कुपोषित बच्चों को सामान्य श्रेणी लेने के लिए आंगनवाड़ी, आशा, एएनएम, सीडीपीओ, एमओआईसी को जिम्मेदारी दी।
विज्ञापन


अनपुरक पोषाहार 5, 15 ,25 तारीख को उपलब्ध कराने के लिए कहा। टीकाकरण, पोलियो, इंजेक्शन, टिटिनस आदि के बारे में जानकारी ली। जननी सुरक्षा योजना के 12 लाभार्थियों को 1400 रुपए दिया।
विज्ञापन


निरीक्षण के दौरान गांव की सड़क खराब होने पर अधिशासी अभियंता को फटकार लगाते हुए सही कराने के लिए कहा।

 उन्होंने उपस्थित बच्चों और अभिभावको से पूछा कि एमडीएम प्रतिदिन बनता है तो हां में जवाब मिला। इस मौके पर जिलाधिकारी प्रकाश बिंदु, सीडीओ आरपी मिश्रा, एसडीएम विपिन कुमार, डीपीआरओ रामआसरे दूबे, समाज कल्याण अधिकारी आरके यादव, डीएसओ संतोष निरंजन, अनिल सिंह, पंकज पटेल, मानिक चंद्र यादव आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें