फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP : भदोही में चाइनीज मांझा बरामद, नगर पालिका की टीम ने की कार्रवाई; दुकानदारों पर लगाया जुर्माना

Thu, 02 Jan 2025 09:35 PM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, भदोही।

सार

Bhadohi News : नगर पालिका की टीम ने पतंगों की दुकानों पर छापा मारा। इससे दुकानदारों में हड़कंप का माहाैल रहा। इसके साथ ही टीम ने तीन पॉलिथीन के दुकानों पर छापेमारी के दौरान 1500 रुपये का जुर्माना लगाते हुए दो किलो पॉलीथीन जब्त किया।
विज्ञापन
पतंग की दुकान पर पहुंची नगर पालिका की टीम। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

प्रभारी अधिशासी अधिकारी धर्मराज सिंह के नेतृत्व में नगर पालिका टीम ने गुरुवार को नगर में पतंगों की दुकानों पर धमकी। इससे दुकानदारों में खलबली मच गई। इस दौरान टीम ने 30 किलो प्रतिबंधित चाईनीज मांझा जब्त करते हुए दुकानदारों को हिदायत दिया। दो किलो पॉलीथीन जब्त करते हुए दुकानदारों पर डेढ़ हजार जुर्माना लगाया। चाइनीज मांझा और पॉलीथीन को नष्ट कराया गया।

विज्ञापन




मकर संक्राति आने से पहले ही बाजारों में चाइनीज मांझा पहुंच गया है। रोक के बाद भी प्रतिबंधित मांझा ज्ञानपुर, गोपीगंज, भदोही समेत अन्य बाजारों में बिक रहा है। डीएम विशाल सिंह के निर्देश पर गुरुवार को पालिका की टीम ने गोपीगंज के खड़हट्टी मोहाल में पुलिस टीम के साथ पतंग-मांझा की दुकानों की जांच किया। 
विज्ञापन


इस दौरान करीब 30 किलो प्रतिबंधित चाइनीज मांझा पकड़कर नष्ट कराया। टीम ने तीन पॉलिथीन के दुकानों पर छापेमारी के दौरान 1500 रुपये का जुर्माना लगाते हुए दो किलो पॉलीथीन जब्त किया। पालिका की कार्रवाई से दुकानदारों में खलबली मची रही।
विज्ञापन


अधिशासी अधिकारी ने मांझा के दुकानदारों को चेतावनी दिया की वह प्रतिबंधित मांझा की बिक्री न करें अन्यथा मुकदमा दर्ज कराया जाएगा। इस मौके पर जेई रवि विश्वकर्मा, विष्णु पांडेय, विनोद सिंह, अचल श्रीवास्तव, अजय कुमार, आशीष कुमार यादव, शिवेंद्र द्विवेदी आदि रहे।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें