फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhadohi : गिरफ्तारी के साढ़े तीन माह बाद सपा विधायक व बेटे की एक साथ पेशी, आत्महत्या के लिए उकसाने का मामला

Thu, 02 Jan 2025 06:02 PM IST
नितीश कुमार पांडेय अमर उजाला नेटवर्क, भदोही

सार

सपा विधायक जाहिद जमाल बेग और बेटे जईम बेग की पेशी एमपी एमएलए कोर्ट में हुई। गिरफ्तारी के बाद पहली बार आमने-सामने हुए पिता-पुत्र भावुक हो गए और अगली सुनवाई की तारीख चार जनवरी पड़ी है।
 
विज्ञापन
पेशी के दौरान सपा विधायक जाहिद बेग - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नौकरानी को आत्महत्या के लिए उकसाने के मामले में भदोही के सपा विधायक जाहिद जमाल बेग और बेटे जईम बेग की बृहस्पतिवार को साधना गिरी की अदालत में पेशी हुई। सपा विधायक की गिरफ्तारी के बाद पहला ऐसा मौका रहा, जब पिता और बेटे की पेशी एक साथ हुई। कोर्ट में एक-दूसरे को देखकर पिता-पुत्र भावुक हो गए। कोर्ट ने सुनवाई की अगली तारीख चार जनवरी तय की है।

विज्ञापन


भदोही के सपा विधायक जाहिद जमाल बेग के आवास में नौकरानी के आत्महत्या किये जाने के बाद विधायक समेत उनकी पत्नी सीमा बेग और बेटे जईम बेग पर नौकरानी को आत्महत्या के लिए उकसाने, बाल श्रम और बंधुआ मजदूरी जैसे मामले में मुकदमा दर्ज किया गया। मामले में सपा विधायक और बेटे की गिरफ्तारी किये गए। विधायक प्रयागराज के नैनी और बेटे जईम वाराणसी जेल में बंद है।

बृहस्पतिवार को गिरफ्तारी के बाद पहली बार करीब साढे तीन महीने बाद पिता-पुत्र की एक साथ पेशी हुई। विधायक सरकारी वाहन से कोर्ट में आए। वहीं बेटे को पहले अमृतसर पंजाब मेल ट्रेन से भदोही स्टेशन लाया गया। उसके बाद उन्हें प्राइवेट वाहन के माध्यम से कोर्ट में पेश किया गया। इस दौरान कोर्ट परिसर में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम रहे। एमपीएमए साधना गिरी की अदालत में पिता-पुत्र जब आमने-सामने हुए तो दोनों भावुक हो गये। मामले में कोर्ट ने चार जनवरी को सुनवाई की अगली तारीख की दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें