फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhadohi News: वामा खेलोत्सव में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले बच्चे सम्मानित

विज्ञापन
पुलिस लाइन में प्रश​स्ति पत्र संग वामा खेलोत्सव में बेहतर प्रदर्शन करने वाले बच्चे। स्रोत पुलिस
विज्ञापन
ज्ञानपुर। उत्तर प्रदेश पुलिस फैमिली वेलफेयर एसोसिएशन की ओर से आयोजित वामा खेलोत्सव-2026 के तहत शनिवार को पुलिस लाइन ज्ञानपुर में प्रशस्ति-पत्र वितरित किए गए। क्षेत्राधिकारी पुलिस लाइन धीरेन्द्र सिंह और प्रतिसार निरीक्षक भदोही ने विजेता 10 बच्चों को प्रशस्ति-पत्र सौंपे। उन्होंने बच्चों को सम्मानित किया और उन्हें आगे बढ़ने के लिए प्रोत्साहित किया।
विज्ञापन

बताया कि यह कार्यक्रम खेल स्पर्धाओं में शीर्ष स्थान हासिल करने वाले पुलिस परिवार के बच्चों का उत्साहवर्धन करने के उद्देश्य से आयोजित किया गया था। इसका लक्ष्य उन्हें खेल के क्षेत्र में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करना है। वामा खेलोत्सव-2026 में दौड़ और कूद जैसी प्रतियोगिताओं का आयोजन हुआ था। इन स्पर्धाओं में भदोही के दस बच्चों ने अपनी खेल प्रतिभा का प्रदर्शन किया। लखनऊ मुख्यालय से इन बच्चों के लिए प्रशस्ति-पत्र भेजे गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें