फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhadohi News: बच्चों को पढ़ाया पौधरोपण का पाठ, आम-सहजन का पौधा वितरित

विज्ञापन
वारी कंपोजिट विद्यालय में सहजन के पौघे के साथ छात्र-छात्राएं। स्रोत विभाग
विज्ञापन
ज्ञानपुर। वन महोत्सव अभियान के तहत बृहस्पतिवार को ज्ञानपुर, भदोही, औराई रेंज के 15 प्राथमिक विद्यालय के करीब 500 बच्चों को एक-एक सहजन व आम का पौधा वितरण किया। कंपोजिट विद्यालय वारी, रामरायपुर सहित विभिन्न प्राथमिक, कंपोजिट विद्यालय में पौधे छात्र-छात्राओं को फलदार पौधा दिया गया। प्रभागीय वन अधिकारी विवेक यादव ने बताया कि एक से सात जुलाई तक वन महोत्सव सप्ताह चल रहा है। 500 बच्चों को सहजन, आम का पौधा वितरित करने का लक्ष्य था। तीन रेंज से पांच-पांच प्राथमिक विद्यालयों का चयन किया गया था। वन महोत्सव के तहत अलग-अलग दिन विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए हैं। वन क्षेत्राधिकारी ज्ञानपुर सुरेंद्र प्रताप सिंह ने बच्चों को पौधरोपण का पाठ पढ़ाया।
विज्ञापन

वनकर्मी ने बच्चों को बताया कि आसपास का वातावरण हरियाली युक्त कैसे होगा। जब हम पौधा लगाएंगे, सिंचाई करके उसे बड़ा करेंगे। वह पौधा हमें छाया देगा, फल देगा, आने वाली पीढ़ी को भी फल व छाया देंगे। कहा कि एक-एक पौधा तीन पीढ़ियों को सहेजता है। बच्चे घर पर ले जाकर पौधा लगाने के लिए संकल्प लिए। औराई वन क्षेत्राधिकारी राहुल सिंह कौशिक ने बताया कि सहजन में पोषण तत्व अधिक होता है। इससे विटामिन मिलता है। इसलिए यह पौधा बच्चों को वितरित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें